ओह माय गॉड! 64 वर्षीय महिला के दिमाग में मिला जिंदा कीड़ा, रिपोर्ट देख डॉक्टरों के भी छूटे पसीने

Insect found in woman brain: कई बार आपने हैरान कर देने वाले मामलों के बारे में सुना होगा। जैसे कई दफा शरीर के किसी हिस्से में बाहरी चीजों का पाया जाना या फिर कई बार सर्जरी या किसी तरह के ऑपरेशन के बाद शरीर में डॉक्टरों की लापरवाही से कैंची या किसी औजार का छूट जाना। ऐसे कई चौंकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं, जिनके बारे में सुनकर एक बार को तो भरोसा कर पाना ही मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला हाल में उस वक्त सामने आया, जब एक महिला के दिमाग में एक कीड़ा पाया गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये कीड़ा जिंदा था।

हैरान हुए डॉक्टर्स
64 साल की महिला के मस्तिष्ट में जिंदा कीड़ा पाया जाना डॉक्टरों के लिए भी काफी हैरत भरा था। डॉक्टर्स की टीम ने बताया कि ये उनके करियर में पहला ऐसा मामला था, जहां किसी महिला के दिमाग में जिंदा कीड़ा पाया गया हो।

doctor found live insect in human brain

जा रही थी महिला की याद्दाश्त
मामला है ऑस्ट्रेलिया का, जहां महिला निमोनिया, पेट दर्द, सूखी खांसी और बुखार जैसी परेशानियों से जूझ रही थी। इसके बाद वो परेशान होकर डॉक्टरों के पास पहुंची। साल 2021 से ही महिला का डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। लेकिन धीरे-धीरे महिला की स्थिति थोड़ी और बिगड़ने लगी। उसे डिप्रेशन और भूलने की बीमारी भी होने लगी। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला को सर्जरी की सलाह दी। लेकिन सर्जरी से होने वाले टेस्ट्स में जो पता लगा, वो काफी हैरान कर देने वाला था।

दिमाग में मिला जिंदा कीड़ा
टेस्ट में डॉक्टरों की टीम को पता चला कि महिला के दिमाग में जिंदा कीड़ा है। न्यूयॉर्क पोस्ट में द गार्जियन के हवाले से लिखा गया है कि कैनबरा में एक संक्रामक रोग विशेषज्ञ ने बताया कि न्यूरोसर्जन ने सर्जरी इसलिए नहीं की क्योंकि उन्हें महिला के दिमाग में किसी रेंगते हुए कीड़े के बारे में पता लगा। सर्जन ने विशेषज्ञ को फोन करके बताया कि आप भरोसा नहीं करेंगे मुझे महिला के दिमाग में एक रेंगता हुए कीड़ा मिला है।

सांपों में पाया जाता है ये इन्सेक्ट
डॉक्टरों के लिये ये मामला इसलिए भी काफी हैरत भरा था क्योंकि ये अपने आप में ऐसा पहला मामला था और ये कीड़ा इंसानों में नहीं बल्कि सांपों में पाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+