Do you Know: फोन उठाते हैं क्यों सबसे पहले बोलते हैं 'हेलो' ? रोचक है वजह
नई दिल्ली। आज हम एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन, मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हैं। घंटों फोन पर बाते करते हैं। टेलीफोन और मोबाइल फोन के रूप और फीचर बदलते रहे, लेकिन एक चीज जो नहीं बल्कि वो है फोन उठाते ही कनेक्ट होते ही 'हेलो' बोलना। जब भी आप किसी को फोन करते हैं किसी का फोन रिसीव करते हैं सबसे पहला शब्द आप बोलते हैं हेलो। आप धडल्ले से इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोन पर सबसे पहला शब्द Hello ही क्यों बोला जाता है?

टेलीफोन का आविष्कार
अलेक्जेंडर ग्राहम बेल (Alexandar Graham Bell) ने 1875 में टेलीफोन का अविष्कार किया। बेल ने 10 मार्च 1876 को टेलीफोन का पेटेंट करवाया और टेलीफोन के आधिकारिक अविष्कारक बन गए। टेलीफोन पर बात करते हुए बेल अहो( Ahoy) शब्द का इस्तेमाल करते थे। जब लोगों ने टेलीफोन का इस्तेमाल करना शुरू किया तो सबसे पहले Are You Here पूछना शुरू किया। उस वक्त अहो बोलने का चलन था, लेकिन एक बार छॉमन एडिसन ने अहो को गलती से हेलो सुन लिया, जिसके बाद से ये चलन में आ गया।

बेल की प्रेमिका का नाम
वहीं ये भी कहा जाता है कि फोन का अविष्कार करने वाले ग्राहम बेल की प्रेमिका का नाम हेलो था। फोन के अविष्कार के बाद ग्राहम बेल से सबसे पहले अपनी गर्लफ्रेंड से बात की, जिनका नाम मारग्रेट हेलो था। बेल उन्हें हेलो बोलते थे। उन्होंने अपनी प्रेमिका के नाम को अमर करने के लिए हेलो बोलना शुरू किया, जिसके बाद से अब तक लोग फोन पर सबसे पहले हेलो ही बोलते हैं।

1877 में रखा प्रस्ताव
थॉमस एडिसन ने 1877 में हैलो बोलने का प्रस्ताव रखा, जिसे पिट्सबर्ग की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट एंड प्रिंटिंग टेलीग्राफ कंपनी से मंजूर कर लिया और तब से फोन पर हेलो सबसे पहले इस्तेमाल किया जाना वाला शब्द बन गया। हालांकि आपको बता दें कि हेलो शब्द का डिक्शनरी में कोई मतलब नहीं है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में Hello शब्द का अर्थ स्वागत, अभिव्यक्ति, नमस्कार , सलाम बताया गया है। इसलिए जब हम किसी से मिलते हैं या हाथ मिलता हैं तो हेलो बोलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications