क्या शराब की होती है एक्सपायरी डेट? जानिये वाइन से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में...

Does Alcohol Expire: कहते हैं शराब जितनी पुरानी होती है उतनी ही बढ़िया। लेकिन वाइन की बात की जाए, तो इस केस में चीजें काफी अलग हो जाती हैं। वाइन की कोई एक्सपायरी होती है या नहीं, चलिये जानते हैं।

Wine

Wine Expiry Date: शराब के शौकीन लोग अकसर इसकी क्वालिटी, टेस्ट और शेल्फ लाइक के बारे में काफी बहस करते नजर आते हैं। कई लोगों को आपने देखा होगा कि शराब के बारे में काफी जानकारी होती है। हर ब्रांड की शराब का अपना अलग टेस्ट और क्वालिटी होती है, जो इसे दूसरे ब्रांड से अलग बनाती है। लोगों को अलग-अलग शराब के स्वाद और गुणवत्ता के बारे में काफी जानकारी होती है, लेकिन कम ही लोग इसकी एक्सपायरी की नॉलेज रखते हैं। बीते दिनों हमने शराब में बर्फ या पानी मिलाने को लेकर काफी चर्चा की थी। चलिये आज हम बात करते हैं कि शराब.. खासतौर पर वाइन की एक्सपायरी डेट के बारे में। जानते हैं कि अगर इसकी एक्सपायरी होती भी है तो इसे कितने समय के अंदर कन्ज्यूम करना अच्छा रहता है?

Wine

क्या एक्सपायर होती है वाइन?
हर कंपनी की शराब का अपना टेस्ट होता है। शराब के शौकीन लोग अकसर इसके स्वाद से ही पहचान लेते हैं कि ये किस ब्रांड की है। कई लोगों को इंडियन ब्रांड का शौक होता है तो कईयों को विदेशी ब्रांड का। वाइन की बात करें, तो इसके शौकीन लोगों की भारत में तो क्या पूरे दुनियाभर में कोई कमी नहीं है। लेकिन क्या आपको पता है कि वाइन एक्सपायर होती है या नहीं?

Wine

वाइन में कन्फ्यूज रहते हैं लोग
अकसर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि शराब जितनी पुरानी हो उतनी बेहतर। काफी हद तक इस बात में सच्चाई भी है। लेकिन ये निर्भर करता है उस दारू के ब्रांड या फिर उसे बनाने के प्रोसेस पर। लेकिन अकसर लोगों को शराब जैसे कि व्हिस्की रम में कन्फ्यूजन हो जाता है और वे इसे वाइन में कन्फ्यूज कर बैठते हैं। लोगों को लगता है कि शराब की शेल्फ लाइफ अगर ज्यादा है तो वाइन के साथ भी कुछ ऐसा ही होता होगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

Wine

कई फायदों से भरपूर है वाइन
Sonal Holland के मुताबिक, वाइन की कोई एक्सपायरी डेट तो नहीं होती, लेकिन हां अगर काफी वक्त तक इसे स्टोर करके रखा जाए तो इनके स्वाद में खराबी जरूर आ जाती है। टेस्ट के साथ इसके रंग में भी कुछ बदलाव नजर आने लगते हैं। इसका मतलब साफ है कि वाइन को अगर जल्दी पिया जाए, तो इसके स्वाद के साथ-साथ आपको इसके फायदे भी मिल सकते हैं। कुछ वाइन इस तरीके से बनाई जाती हैं कि लंबे वक्त तक उन्हें कन्ज्यूम किया जा सके। लेकिन ज्यादातर वाइन टाइम से कन्ज्यूम करने के हिसाब से ही बनाई जाती हैं।

इन कारकों पर निर्भर होती है शेल्फ लाइफ
वाइन की शेल्फ लाइफ बहुत सारे कारकों पर निर्भर करती हैं। जैसे कि अंगूर की वैराइटी, इसे बनाने का तरीका, विंटेज, विंटेज कितना अच्छा है और आखिरकार वाइन को किस तरीके से रखा गया। वाइन की शेल्फ लाइफ इन सभी कारकों पर निर्भर करती है। अगर हम सिंपल और आम वाइन्स की बात करें, तो ये जल्दी से जल्दी कन्ज्यूम करने के हिसाब से ही बनाई जाती हैं। कई तरह की वाइन होती हैं, जो कई सालों तक स्टोर करके रखी जा सकती हैं। लेकिन ज्यादातर वाइन की बोतल अगर एक बार खुल जाए, तो आपको इसे जल्द से जल्द कन्ज्यूम करके रखना होगा।

Wine

व्हिस्की की शेल्फ लाइफ
ऐसे में आपको ये बात दिमाग में रखनी होगी कि वाइन की कोई एक्सपायरी डेट तो नहीं होती लेकिन ये वक्त के साथ-साथ स्वाद और गुणवत्ता दोनों में ही खराब हो जाती है। तो अगली बार जब भी आप वाइन की बोतल खोलें, इसे जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश करें। व्हिस्की की बात अगर की जाए, तो इसमें अल्कोहॉल कंटेंट ज्यादा होता है। ऐसे में अगर आप इसे लंबे समय तक रखते हैं, तो ये ऑक्सीडाइज भी हो सकती है। लेकिन कई तरह के ब्रांड ऐसे होते हैं, जो अगर लंबे समय तक रखे जाएं, तो इनकी क्वालिटी और भी अच्छी हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+