अजब-गजब: इस पोस्टमैन ने पैदा किये 1300 बच्चे वो भी ..अवैध..
नई दिल्ली। है ना हैरान कर देने वाली खबर..जो कि न्यूयार्क के टेनिसी राज्य के नैशविले से आयी है जहां 87 साल के एक ऐसे पोस्टमैन ने लोगों के बीच हलचल पैदा कर दी है जिसके एक-दो नहीं बल्कि 1300 बच्चे हैं वो अवैध।
वर्ल्डन्यूजडेलीरिपोर्ट डॉट कॉम में छपी खबर के मुताबिक नैशविले में एक पोस्टमैन के 1300 बच्चे होने का दावा पेश आया है। इस डाकिये की उम्र अब 87 वर्ष है और वो इस समय काफी गंभीर बीमारियों से पीड़ित है, हालांकि इस तरह का सच सामने आने पर पोस्टमैन ने यह बात स्वीकार ली है कि उसने जवानी के दिनों में बहुत सारी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाये थे।
लोग रिलेशन बनाते समय गर्भनिरोधक चीजों का प्रयोग नहीं करते थे
70-80 के दशक में बहुत सारे लोग रिलेशन बनाते समय गर्भनिरोधक चीजों का प्रयोग नहीं करते थे इसलिए हो सकता है कि इसी वजह से इतने सारे बच्चे हो गये हों। पोस्टमैन ने माना है कि उसके रिलेशन इतनी सारी महिलाओं से रहे हैं जिनके नाम भी उन्हें याद नहीं। वो जवानी के दिनों में काफी हैंडसम और आकर्षक हुआ करते थे।
मशहूर सिंगर जॉनी कैश से मिलती थी शक्ल
वो मशहूर सिंगर जॉनी कैश से काफी मिलते थे जिसके पीछे उन दिनों महिलाएं काफी क्रेजी होती थीं और इसी वजह से उसके प्रति आकर्षित हो जाया करती थीं, ऐसे में अगर महिला खुद उसके साथ इंटिमेट हो जाना चाहती थीं तो वो कैसे किसी महिला को मना कर सकते थे।
15 साल लगे इस सच को सामने लाने में
पोस्टमैन का यह सच तब सामने आया जब न्यूयार्क का ही रहने वाला एक पुरूष अपने पिता की खोज में निकल पड़ा, उसने इस मामले में प्राइवेट जासूस डिटेक्टर सिड रॉय की मदद ली, जिसके बाद पोस्टमैन की स्टोरी सामने आयी। डिटेक्टिव को यह बात पता लगाने में पूरे 15 साल लगे और उसने दावा किया है कि अगर और जांच की जाये तो पोस्टमैन के बच्चों की संख्या 1300 से भी ज्यादा होगी।













Click it and Unblock the Notifications