हनीमून पर हसबैंड मां को भी ले गया साथ, वाइफ ने दे दिया तलाक, पढ़िए तलाक की और भी अजीबो-गरीब वजहें
हनीमून पर हसबैंड मां को भी ले गया साथ, वाइफ ने दे दिया तलाक,
नई दिल्ली। जब हम किसी किसी जोड़े के बीच तलाक के बारे में पढ़ते हैं तो आमतौर पर दो-तीन वजह ज्यादा बताई जाती हैं। जिसमें दहेज, घरेलू हिंसा जैसी बातें होती हैं लेकिन कई बार तलाक की वजह बहुत अजीब भी होती हैं। तलाक के वकील शादी और तलाक को लेकर कई बार अजीब तर्क सुनते हैं। वेबसाइट बज़फीड़ ने तलाक केस देखने वाले 12से ज्यादा वकीलों से बात की है। जिसमें उन्होंने तलाक के लिए आए लोगों के सबसे अजीब तर्कों के बारे में बताया है।

पति मां को हनीमून पर भी ले जाना चाहता था साथ
कोरोलेन नाम के वकील ने बताया, एक महिला तलाक की अर्जी डालने आई क्योंकि उसका पति अपनी माँ को अपने हनीमून पर भी साथ ले जाने को कह रहा था। वो अपनी मां से दूर नहीं रह सकता था।
प्लेटरेन नाम के वकील बताते हैं, मेरे पास एक बार एक शख्स आया। जिसकी वह उसके लिए अमेरिकी व्यंजन पकाने की प्रैक्टिस कर रही थी। उसने एक डिश बनाई। इसमें उसने सॉस मिलाया जो बहुत अजीब था। उसके पति ने देखा तो कहा कि यह मैन्स्ट्रुअल ब्लड है। पत्नी ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वो तलाक के लिए आ गया।

बीवी ने उड़ा दिए 42 हजार डॉलर
एक व्यक्ति इसलिए तलाक मांगने आया क्योंकि उसकी वीवी ने एक ऑनलाइन खेल में 42 हजार डॉलर खर्च कर दिए।
'पति और पत्नी दोनों को ही ऑनलाइन गेम का शौक था। पत्नी खेल में बहुत ज्यादा बिजी रहने लगी। पति ने नकली आईडी से पत्नी के बारे में जानने की कोशिश की। पति ने पाया कि पत्नी अनजान लोगों से सेक्स के लिए कह रही थी।
एक वकील बताते हैं, मैंने अपने सहयोगी के कार्यालय में तलाक के लिए आए दंपति को बहसते देखा। अचानक पति ने चिल्लाकर कहा- मैं तुमसे चलाक चाहता हूं क्योंकि तुम टॉयलेट में फ्लश नहीं चलाती हो।

रोज पूछती थी कॉफी पीना है
वकील ने बताया, मेरे पास तलाक के लिए एक शख्स आया। उसकी शिकायत थी कि उसकी पत्नी सात साल से हर रोज सुबह उससे पूछती थी कॉफी कैसे लेंगे?
वकील लूसी बताती हैं, मेरे पास एक महिला आई जो पति से इसलिए तलाक चाहती थी क्योंकि उसके साथ पति ने मजाक किया था। दरअसल उसके पति ने लॉटरी के नकली टिकट उसके फ्रिज में रख गिए थे। पता चलने पर वो तलाक लेने आ गई।

ज्यादा टॉयलेट पेपर यूज करने पर तलाक
एक महिला ने इसलिए तलाक ले ली क्योंकि उसका पति बहुत ज्यादा टॉयलेट पेपर यूज करता था। कई बार दोनों का इसको लेकर झगड़ा हुआ और तलाक तक बात तक आ पहुंची।
एक और केस के बारे में वकील ने बताया, पति ने बाथरूम का पर्दा लगाने में मदद नहीं की तो पत्नी तलाक के लिए पहुंच गई।
एक दूसरे केस में पत्नी ने इसलिए तलाक मांगा क्योंकि पति अपनी मां के साथ रह रहा था और अलग होने को तैयार नहीं था।

पूर्व प्रेमी की तरह प्यार ना करने पर तलाक
एक पत्नी ने इसलिए तलाक ले लिया क्योंकि पति अपने पिनबॉल मशीन कलेक्शन से ज्यादा प्यार करता था और पत्नी को समय नहीं देता था।
पत्नी को पति के साथ सेक्स के दौरान आनंद नहीं आता था। इसी को लेकर उसने तलाक ले लिया। उसने कहा कि वो उसके पूर्व प्रेमी की तरह प्यार नहीं करता।
एक शख्स ने इसलिए पत्नी से तलाक से लिया क्योंकि वो बहुत लंबी लंबी कहानियां सुनाती थी। जो उसे पसंद नहीं आती थीं।












Click it and Unblock the Notifications