डायनासोर की साढ़े छह फ़ीट लंबी जांघ की हड्डी मिली

डायनासोर की जांघ की हड्डी
AFP
डायनासोर की जांघ की हड्डी

दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में वैज्ञानिकों को एक खुदाई स्थल पर एक विशालकाय डायनासोर के जांघ की हड्डी मिली है. ये वैज्ञानिक लगभग एक दशक से जीवाश्मों की खोज कर रहे हैं.

दो मीटर (6.6 फीट) की ये जांघ की हड्डी ऑन्ज़ेक इलाक़े में पाई गई है और माना जा रहा है कि ये सॉरोपॉड डायनासोर की है.

यह शाकाहारी डायनासोर थे जिनकी गर्दन लंबी और पूंछ थी.

डायनासोर की जांघ की हड्डी
BBC
डायनासोर की जांघ की हड्डी

जुरासिक काल के अंतिम वर्षों में सॉरोपॉड सामान्य तौर पर पाए जाते थे. वह अभी तक के सबसे विशालकाय जानवरों में शामिल हैं.

जीवाश्म वैज्ञानिकों का कहना है कि इतने समय बाद भी हड्डी जिस तरह संरक्षित थी, वो ये देखकर हैरान हैं.

नेशनल हिस्ट्री म्यूज़ियम ऑफ़ पेरिस के रोनान एलेन ने लो पारिज़ियांग अख़बार से कहा, ''हम इसमें मांसपेशियों का जुड़ाव और घावों को देख सकते हैं. बड़ी हड्डियों के साथ ऐसा बहुत ही कम होता है. वो अपने आप ही टूटकर नष्ट हो जाती हैं.''

डायनासोर की जांघ की हड्डी
BBC
डायनासोर की जांघ की हड्डी

कैसा होगा ये डायनासोर

एलेन ने पत्रकारों को बताया कि ऐसे डायनासोर 1400 लाख साल से भी पहले पाए जाते थे और इनका वज़न 40 से 50 टन तक होता होगा.

एक स्थानीय अख़बार ला शैरॉन्ट लिबरे के मुताबिक़ इसी जगह पर 2010 में सॉरोपॉड की ही एक 2.2 मीटर की जांघ की हड्डी पाई गई थी. उसका वजन 500 किलो था.

इस हफ़्ते मिली हड्डी का वजन भी इतना होने की संभावना है लेकिन अभी इस काम में एक हफ़्ते का समय लग सकता है. इसके लिए एक क्रेन की ज़रूरत है.

डायनासोर की जांघ की हड्डी
BBC
डायनासोर की जांघ की हड्डी

ऑन्ज़ेक में और क्या मिला

यह हड्डी खोनियेक शहर के पास शैरॉन्ट इलाके में एक अंगूर के बाग में पाई गई हैं. यहां क़रीब 70 वैज्ञानिक काम कर रहे थे.

साल 2010 से 40 प्रजातियों के 7500 से ज़्यादा जीवाश्म पाए गए हैं. लो पारिज़ियांग की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां स्टेगोसॉरोसिस की हड्डियां और शुतुरमुर्ग डायनासोर का एक झुंड पाया गया है.

इसके अलावा साल 2014 में अर्जेंटीना में डायनासोर की कुछ ऐसी हड्डियां मिली थीं जिन्हें वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसे बड़े डायनासोर के अवशेष माना था. इस विशाल जीव का वज़न 77 टन और ऊंचाई 20 मीटर के करीब थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+