ब्रेन सर्जरी के ऑपरेशन के दौरान गिटार बजाता रहा यह शख्स, VIDEO सोशल पर वायरल

नई दिल्ली। 31 साल के बंग्लादेशी म्यूजिशियन तस्कीन अली फोकल हैंड डिस्टोनिया से प्रेरित थे। इस गिटारिस्ट डिस्टोनिया की वजह से अली के हाथों की उंगलियां ठीक से काम नहीं करती थी। इस परेशानी के निजात के लिए अली का बैंगलुरु के महावीर जैन अस्पातल में ब्रेन सर्जरी ऑपरेशन किया गया। ब्रेन की इस सर्जरी के दौरान उन ब्रेन सर्किटों को जलाया गया जो कार्य के विपरीत काम कर रहे थे। सबसे खास बात कि इस सर्जरी के दौरान अली गिटार बजा रहे थे। वो डॉक्टरों से संवाद कर रहे थे। डॉक्टरों ने उन्हें मोबाइल फोन दिया, वो अपनी उंगलियों की मदद से उसे चला रहे थे।

 Dhaka musician strums guitar during brain surgery in Bengaluru
दरअसल पिछले गई सालों से अली इस बीमारी से पीड़ित थे। बंग्लादेश में इस बीमारी का इलाज नहीं हो सका। फिर उन्होंने भारत के अभिषेक प्रसाद के बारे में सुना , जिसके साथ भी बिल्कुल वहीं परेशानी थी जो अली के साथ थी। उन्हें पता चला कि बैंगलोर में अभिषेक का सफर ऑपरेशन किया गया है, जिसके बाद अली ने भारत आने का फैसला किया। इस बीमारी की वजह से अली काफी परेशान थे। उनकी उंगलियां उनके कमांड को फॉलो नहीं कर रही थी। खास कर उस वक्त जब वो गिटार बजा रहा होता या फिर मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहा होता था। तस्कीन कॉप्यूटर इंजीनियर हैं, लेकिन उन्होंने साल 2007 में संगीत को अपना पेशा बनाया था। 2013 में उनके बाएं हाथ के 2,4, 5 नंबर की उंगलियों में परेशानी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे बाकी के उंगलियों में भी फैलने लगी। उंगलियां सहीं कमांड को फॉलो नहीं कर रही थी, जिसकी वजह से उनका गिराट बजाना बंद हो गया।

न्यूरोसर्जन डॉ शरण श्रीनिवासन के मुताबिक तस्कीन अली की सभी उंगलियां अब पूरी तरह से ठीक है। उनके मुताबिक 1 फीसदी संगीतकारों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से गिटारिस्ट डिस्टोनिया की समस्या हो जाती गै। जिसमें मांसपेशियों को विश्राम देने वाली न्यूरोलॉजिकल कार्यप्रणाली उचित तरीके से काम नहीं कर पाते हैं। इस बीमारी के लिए सर्जरी के दौरान मरीज का गिराट बजाना जरूरी होता हैं, क्योंकि उसी से हर उस गतिविधि का पता लगाया जाता है जो मरीज को समस्या देती है और उसी से पता लगता है कि सर्किट को कितना जलाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+