Video: दुल्हन का गोलगप्पा प्रेम देखकर हैरान हुए लोग, शादी पर गले में पहनी गोलगप्पों की माला, सिर पर पहना...

एक दुल्हन ने गोलगप्पों के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए सारी हदें पार कर दीं। आपने गोलगप्पों के प्रति इस कदर दीवानगी शायद पहले कभी नहीं देखी होगी।

नई दिल्ली, 8 जुलाई। हम सभी के फ्रैंडस सर्कल में एक न एक दोस्त ऐसा जरूर मिलता है जिसकी स्ट्रीट फूड्स के प्रति दीवानगी देखते ही बनती है। विशेष तौर पर गोलगप्पे और चाट को लेकर। आपके उस दोस्त की स्ट्रीट फूट के प्रति भले ही कुछ सीमाएं हों, लेकिन यहां हम जिस लेडी की बात करने जा रहे हैं, उसने तो गोलगप्पों के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए सारी हदें पार कर दीं। आपने गोलगप्पों के प्रति इस कदर दीवानगी शायद पहले कभी नहीं देखी होगी।

दुल्हन ने शादी पर पहना गोलगप्पों का ताज, गले में पहनी गोलगप्पों की माला

दुल्हन ने शादी पर पहना गोलगप्पों का ताज, गले में पहनी गोलगप्पों की माला

जी हां, ठीक सुना आपने। एक दुल्हन ने गोलगप्पों के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया।
वरमाला के कार्यक्रम के बाद जिस समय दूल्हा-दुल्हन खाना खाते हैं। उस समय दुल्हन गले में गोलगप्पों की माला और सिर पर गोलगप्पों का ताज पहले दिखी।

दुल्हन के मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया वीडियो

दुल्हन के मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया वीडियो

इस शानदार वीडियो को दुल्हन के मेकअप आर्टिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मेरी प्यारी दुल्हन अक्षया और दूल्हे अभिषेक को कई लोग बधाई दे रहे हैं। ये मेकअप सुबह 3 बजे किया गया था और ये वीडियो दोपहर 3 बजे शूट किया गया था। उनकी त्वचा दमक रही है। भारतीय विवाह में कई तरह की प्रथाएं वास्तव में भारतीय विवाह समारोह का एक पारंपरिक और अनिवार्य हिस्सा हैं।' यह वीडियो किसी दक्षिण भारतीय शादी का है।

खूब वायरल हो रहा वीडियो

खूब वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को अबतक 4.8 मिलियन बाद देखा जा चुका है। मेकअप आर्टिस्ट ने दुल्हन का एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें दुल्हन कुस्सी पर बैठी है और उसके सिर पर कई सारे पापड़़ रखकर उनका चूरा बना दिया जाता है। आप भी देखें ये वायरल वीडियोज...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+