कूरियर बॉक्स में 2 साल की बच्ची को साथ लिए घर-घर सामान पहुंचाता है ये पिता, दिल छू लेगा Video
बीजिंग। चीन में एक डिलीवरी बॉय का दिल का छू जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में डिलीवरी बॉय अपनी 2 साल की नन्ही बेटी अपने साथ स्कूटी पर काम पर ले जाता दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि, दो साल की बच्ची एक बॉक्स में बैठी हुई है। पिता ली बच्ची वाले बॉक्स को स्कूटी के बीच में रखे हुए हैं। जबकि पीछे उसने कुरियर का भारी बॉक्स रखा हुआ है।

पिता से था काम के दौरान सफर करती है 2 साल की बच्ची
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, छोटी लड़की अपने पिता के साथ काम पर तब से जा रही है, जब वो सिर्फ 6 महीने की थी। पिता उसे बॉक्स में डालकर ले जाते थे। ली उसे आगे रख लेते थे। ताकि वो उसका अपना काम करते-करते भी ध्यान रख पाएं। ट्रेवलिंग के दौरान बच्ची हमेशा बॉक्स में बैठे हुए मुस्कराती रहती है। व्यस्त दिनचर्चा के बीच वह अपने पिता को प्रोत्साहित करती रही है।

इसलिए काम पर साथ ले जाता है पिता
डिलीवरी बॉय ली 2019 से अपनी बेटी को अपने साथ रखकर काम कर रहे हैं। ली और उनकी पत्नी दोनों ही wet market में काम करते हैं। दोनों ने ही अपनी बच्ची का ध्यान रखने की बारी बांट रखी है। दिन में बच्ची अपने पिता के साथ रहती है। वो काम के दौरान उसे अपने साथ ही ले जाते हैं। शाम में बच्ची अपनी मां के पास रहती है। आर्थिक परिस्थियों के चलते दंपति ये कदम उठाया है। 5 महीने की थी बच्ची जब उसे निमोनिया हो गया था। इसके बाद उनकी सारी बचत इलाज पर खर्च हो गई।
हर कोई उनकी मेहनत की दे रहा है दाद
हालाँकि दंपति को लगता है कि बच्चा जिस तकलीफ से गुजर रहा है, उसके लिए वे दोषी है, लेकिन ली कहते हैं कि उनके पास कोई विकल्प नहीं है। ली और उनकी वाइफ अपनी बच्ची का ध्यान इस तरीके से रखने पर मजबूर हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके आर्थिक हालात सही नहीं हैं। वो रोजी रोटी कमाने के साथ-साथ अपनी बच्ची को टाइम भी देना चाहते हैं। ली का परिवार 107 वर्ग फीट से छोटे कमरे में रहता है। लोगों को परिवार की मेहनत लुभा रही है। लोग उनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications