घंटों ट्रैफिक में फंसने के बाद परेशान हुआ डिलीवरी ब्वॉय, फिर दिमाग भिड़ाकर बना डाला 'सेल्फ मेड ड्रोन'

Self made drone: ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं कि जोमाटो के डिलीवरी एजेंट हमारे दरवाजे तक खाना पहुंचाने के लिए कितनी मेहनत करते हैं। लेकिन इसी मेहनत के बाद जब एक डिलीवरी ब्वॉय थक गया तो उसे एक जुगाड़ सूझा और उसने खाना डिलीवर करने के लिए एक ड्रोन बना डाला।

जी हां! सोहन राय नाम के एक डिलीवरी एजेंट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उसने बताया कि आखिर उसने ये ड्रोन कैसे और क्यों बनाया।

Delivery agent

ऐसे आया ड्रोन बनाने का ख्याल
सोहन राय जब एक दिन के लिए डिलीवरी एजेंट बने तो वे घंटों काम करके थक गए। ट्रैफिक में लंबी दूरी तक फंसे रहने के बाद उन्हें एक ड्रोन बनाने का ख्याल आया। फास्ट फूड डिलीवरी के लिए उन्होंने एक शानदार ड्रोन तैयार किया। एक वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें ड्रोन बनाने से लेकर इसके काम करने के तरीके तक का जिक्र है। जब ड्रोन तैयार हो जाता है तो सोहन इससे एक पिज्जा भी डिलीवर करते हैं।

मैं ड्रोन का फैन था'
पोस्ट के कैप्शन में राय ने लिखा कि ड्रोन डिलीवरी। एक ऐसी चीज, जो हम लंबे समय से सुनते आ रहे हैं। लेकिन भारत में इसे होते कभी देखा नहीं है। ड्रोन का एक बड़ा फैन होने के नाते मैं इसमें अपना दिमाग लगाना चाहता था। उपयोग में लाएं और एक सेल्फ मेड ड्रोन बनाएं, जो बिना पायलट के ही सीधे घर तक पिज्जा पहुंचा सके।

70 लाख लोगों ने देखा वीडियो
शख्स ने कहा कि ये व्यावसायिक होगा और बेहतर होगा। ये एक नया प्रयोग है, जो बेहद सुरक्षा और सावधानियों से बनाया गया है। वीडियो को 31 जुलाई को इंटरनेट पर शेयर किया गया है। साथ ही इसे 70 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। कमेंट सेक्शन में लोग अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+