'ये मिर्गी का डांस है...' एक बार फिर मेट्रो में पागलों की तरह डांस करती दिखी लड़की, इधर-उधर भागने लगे लोग

Delhi metro viral video: रील्स और डांस वीडियोज का अड्डा बनता जा रहा दिल्ली मेट्रो खूब सुर्खियों में है। बीते दिनों कांवड़ियों के वीडियोज सामने आने के बाद लोगों ने इसकी जमकर आलोचना की थी। हालांकि, दो लड़कियों का फिर भी एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें वे डांस करती दिख रही हैं।

बार बार दी जा रही चेतावनियों के बावजूद कुछ लोग दिल्ली मेट्रो में रील्स बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में दिल्ली मेट्रो स्टेशन में एक मशहूर बॉलीवुड गाने पर एक इन्फ्लुएंसर के डांस करने का वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में काफी गुस्सा और रोष है। वीडियो में दिख रही लड़की की पहचान सीमा कन्नौजिया के रूप में की गई है।

Delhi metro viral video

सीमा को ट्रेन कोच के अंदर और बाहर नाचते हुए देखा जा सकता है। कई लोग लड़की को देखकर अनदेखा कर रहे हैं। तो कई यात्री लड़की को देखकर इधर-उधर भाग रहे हैं। वीडियो में डीएमआरसी के निर्देशों को साफ तौर पर नजरअंदाज करते हुए दिखाया जा रहा है।

इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वीडियो को 1200 से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं। कई लोगों ने इसपर अपनी नाराजगी जाहिर की तो कईयों का दावा है कि दिल्ली मेट्रो अब एक एंटरटेनमेंट सेंटर में बदल गया है। लोगों ने कहा कि कई बार ये सब चीजें यात्रियों को असहज कर देती हैं, जिससे निराशा और भी बढ़ जाती है।

एक यूजर ने भड़कते हुए कहा कि दिल्ली मेट्रो में ऐसी हरकतें करने वालों के खिलाफ अब सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए। एक और ने कहा कि जब बेशर्म लोग तहजीब वालों से मिलते हैं। एक ने कहा कि डीएमआरसी को ऐसी हरकतों पर सवाल खड़े करने चाहिए और बताना चाहिए कि ऐसे लोगों के खिलाफ वे कब उचित कदम उठाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+