दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर शर्मनाक हरकत! ढेरों लोगों के सामने कपल का वीडियो हुआ VIRAL
मेट्रो दिल्लीवासियों की लाइफलाइन है। लाखों रोज रोजाना इसमें सफर करते हैं। मेट्रो में हर उम्र के लोग होते हैं मगर कई बार बुजुर्गों को युवाओं की कुछ हरकतों के चलते शर्मिंदा होना पड़ता है। बीते दिनों भी दिल्ली मेट्रो से कई ऐसे मामले सामने आए हैं। अब हाल ही में एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को कसकर पकड़े हुए नजर आ रहा है।
कपल के वीडियो को इंस्टाग्राम पर अमरजीत तिवारी नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसे अभी तक 27 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। दिल्ली मेट्रो को टैग करते हुए इस क्लिप को शेयर किया गया है।

क्लिप में देखा जा सकता है कि युवक मेट्रो स्टेशन के पीलर के पास बने चबूतरे पर बैठा है और लड़की उसके ठीक सामने खड़ी हो रखी है। वो अपनी बाहों में उसे पकड़े हुए है और बार बार उसे किस कर रहा है। लड़की उसकी बाहों से निकलने की कोशिश कर रही है मगर उसने उसे जकड़ा हुआ है।
31 सेकेंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे 2 लाख से भी ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। वीडियो में अनाउंसमेंट की भी आवाज आ रही है कि दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है। यूजर ने वीडियो का कमेंट सेक्शन ऑफ कर रखा है।
बताते चलें कि ये पहली बार नहीं है, जब दिल्ली मेट्रो से ऐसा कोई वीडियो सामने आया हो। इससे पहले भी मेट्रो में कई तरह के मामले सामने आए हैं। एक मामले में कई महिलाएं आपस में लड़ती दिखीं। कई बार कपल की शर्मनाक हरकतें भी सामने आ चुकी हैं। कई बार खुलेआम कपल को रोमांस करते देखा गया तो कई दफा एक दूसरे से लड़ाई करते।
कई दफा इस तरह के मामले सामने आने के बाद लोगों ने डीएमआरसी को शिकायत भी की है। मगर फाइन का प्रावधान होने के बावजूद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते।












Click it and Unblock the Notifications