'चांद निकल आया बीवी को व्रत खोलना है...' ट्रैफिक में फंसे शख्स ने पुलिस को किया कॉल
कल देश के कुछ हिस्सों में महिलाओं ने बड़ी ही धूमधाम से 'करवा चौथ' का त्योहार मनाया। परंपरा के अनुसार, महिलाएं तब तक अपना व्रत नहीं तोड़ती हैं जब तक कि वे चंद्रमा और अपने पति को नहीं देख लेतीं। लेकिन ऐसा ही एक पति दिल्ली में ट्रैफिक जाम में फंस गया तो उसने समय पर घर पहुंचने के लिए पुलिस को पीसीआर कॉल कर दी।
शख्स की अजोबीगरीब मांग
फोन करने वाले ने पुलिस से कहा, "चांद निकल आया है, बीवी को व्रत खोलना है, मैं ट्रैफिक जाम में फंस गया हूं, कृपया मदद करें।" अब शख्स की पुलिस से इस दर्ख्वास्त की जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है।

पति की दीर्घायु के लिए रखा जाता है व्रत
बताते चलें कि 'करवा चौथ' हिंदू महिलाओं द्वारा मनाया जाता है जो अपने पति के जीवन की सुरक्षा और दीर्घायु के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक उपवास रखती हैं।
कैदियों ने मनाया त्यौहार
त्यौहार को लेकर अधिकारियों ने कहा कि तिहाड़ जेल की कम से कम 195 महिला कैदियों ने बुधवार को 'करवा चौथ' में भाग लिया। जेल अधिकारी के मुताबिक, जेल अधीक्षकों की मौजूदगी में जेल नंबर 6 में बंद 140 कैदियों और जेल नंबर 16 में 55 कैदियों ने यह त्यौहार मनाया।
एक अधिकारी ने कहा कि जेल प्रशासन ने प्रार्थना के लिए आवश्यक वस्तुओं और अन्य वस्तुओं की व्यवस्था की। फिलहाल जेल नंबर 6 में करीब 650 और जेल नंबर 16 में 150 महिला कैदी बंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications