ये हैं मध्यप्रदेश के अरविंद केजरीवाल! चाट पापड़ी बेचकर बने इंटरनेट सेंसेशन
इन दिनों मध्यप्रदेश के अरविंद केजरीवाल सुर्खियों में हैं। इनकी चाट-पापड़ी काफी फेमस है। सोशल मीडिया पर इनके वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं।

इंटरनेट पर हमें कई तरह का कंटेंट मिलता है। कुछ कंटेंट बेहद सीरियस होते हैं, तो कई इतने फनी कि हंसते-हंसते पेट ही दुख जाए। दुनिया में एक जैसी शक्ल के न जाने कितने लोग हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी कई बार इसे लेकर खूब मीम्स बन चुके हैं। हाल ही में मध्यप्रदेश का एक चाट वाला काफी चर्चा में है, जो देखने में हूबहू दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जैसा दिखता है। सीएम जैसा दिखने की वजह से शख्स सुर्खियों में बना हुआ है। इस वजह से अब उसका स्टॉल भी बढ़िया चल रहा है।

अरविंद केजरीवाल से मिलती है सूरत
फूड व्लॉगर विशाल शर्मा ने इस गुप्ता चाट वाले का पोस्ट सोशल मीडिया पर अपडेट किया। तो लोगों को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रहने वाले इस चाट वाले के बारे में पता चला। इस चाट वाले की शक्ल हूबहू दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलती है।
जमकर वायरल हुआ वीडियो
चाट बनाने वाले इस शख्स की सिर्फ शक्ल ही नहीं, बल्कि हूलिया भी अरविंद केजरीवाल जैसा ही है। चश्मा लगाए टोपी पहने गुप्ता जी को देखकर ऐसा लग रहा है, मानो अरविंद केजरीवाल ने स्टॉल लगाया हुआ हो। क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग स्टॉल लगाने वाले इस शख्स को देखकर काफी हैरानी भी जता रहे हैं।

बहुत सस्ता मिलता है चाट
क्लिप में ब्लॉगर बोलता है कि दिल्ली के केजरीवाल ने लोगों के लिए कई चीजें फ्री की हैं, ग्वालियर का केजरीवाल क्वालिटी में भरोसा रखता है। शख्स का चाट स्टॉल सुबह 11 बजे खुल जाता है। ग्राहकों के लिए इस स्टॉल में कई तरह की वैराइटी रखी गई हैं। यहां न सिर्फ वैराइटी बल्कि प्राइस भी किफायती है। समोसे और कचौड़ी की कीमत सिर्फ 10 रुपये है, वहीं पालक और चाट, दही भल्लों की कीमत भी सिर्फ 20 रुपये है।

लोगों ने की जमकर तारीफ
वहीं स्टॉल पर गुलाब जामुन और खोया समोसा जैसी मिठाइयां भी मिलती हैं। वीडियो ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। पहले से ही वीडियो को लाखों लाइक्स और खूब कमेंट्स मिले हैं। कई लोगों ने शख्स के चाट की वैराइटी तो कइयों ने उसके साफ सुथरे स्टॉल और चाट की कीमत की भी जमकर तारीफ की।

स्टॉल की सफाई देख लोगों ने की तारीफ
एक यूजर ने कहा कि बहुत कम जगह में इतनी ज्यादा साफ सफाई है। वहीं स्वादिष्ट दिखने वाले चाट की जितनी तारीफ की जाए कम ही है। एक ने कहा कि मैंने अब तक जितनी भी चीजें देखी हैं, उनमें से इसकी कीमत सबसे कम है। ये असल में काफी अच्छी दिख रही है। शख्स के चाट स्टॉल की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications