कपल के पास लुटेरे को मिले सिर्फ ₹20, तरस खाकर खुद दिए 100 रुपये, फिर भागे
लुटेरों ने जब दंपति को लूटने के लिए बंधक बनाया तो उनकी हालत देख उन्हें तरस आ गया। उनसे कुछ छीनने के बजाय उल्टे उन्होंने दंपति को लूटने के बजाय कुछ देना उचित समझा।
Robbery On Camera: दिल्ली में एक लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे लुटेरों का दिल कैसे पिघल गया, ये बात वाकई चौंकाने वाले है। हालांकि एक दंपति को उन्होंने लूट की नीयति से बंधक बनाया था। लेकिन अचानक उनके मन में कुछ ऐसा विचार आया कि वे पति पत्नी पर तरस खाने लगे। जाते- जाते उन्होंने 100 रुपए की एक नोट दंपति को थमा दी।
दंपति के साथ 'दरियादिली' दिखाने वाले लुटेरे बाद में पकड़े गए। मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा कि जांच में पता चला है ये लुटेरों को ये गिरोह अन्य कई इलाकों में सक्रिय था। दंपति को लूटने का प्रयास करने वाले लोग नशे में धुत थे। उन्होंने दंपति के सिर से बंदूक लगाकर जान से मारने की धमकी भी दी थी। लेकिन जब पता चला के पति- पत्नी के पास महज 20 रुपए हैं तो उन्होंने दंपित को 100 रुपए दिए और उन्हें सुरक्षित छोड़कर आगे बढ़ गए।

घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी शाहधारा रोहित मीना ने कहा, "वारदात में इस्तेमाल की कई पिस्तौल, स्कूटर और लूट के 30 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बदमाशों के खिलाफ चार मामले दर्ज किए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।"
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों आरोपियों में से एक की पहचान जीएसटी अकाउंटेंट देव वर्मा और दूसरे की पहचान निजी कंपनी के कर्मचारी हर्ष राजपूत के रूप में की गई है।
वहीं इस हफ्ते यानी 21 जून को कार की टक्कर से बच्ची की मौत के मामले में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी रोहित मीना ने बताया कि कृष्णा नगर में फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई थी। पुलिस टीम ने मामले में कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications