'दिल के डॉक्टर' ने पत्नी के बिना लगवाई कोरोना वैक्सीन, बोली- लाइव आकर करती हूं 'ऐसी तैसी', देखिए मजेदार VIDEO
नई दिल्ली। दिल्ली(delhi) के एक सीनियर डॉक्टर को पत्नी के बिना कोरोना वायरस का टीका(coronavirus vaccine) लगवाना उस समय भारी पड़ जब उनकी पत्नी को इस बारे में पता चला गया। डॉक्टर का एक वीडियो वायरल(viral video) हो रहा है। दरअसल जिस समय यह वाकया पेश आया, उस समय डॉक्टर फेसबुक पर वैक्सीन को लेकर लाइव जानकारी दे रहे थे। वीडियो में दिख रहे डॉक्टर का नाम केके अग्रवाल है, वे एक हार्ट एक्सपर्ट और पद्मश्री सम्मानित हैं।
Recommended Video

वाइफ ने लाइव सेशन के दौरान ली क्लास
वीडियो में वो कार की अगली सीट बैठे किसी लाइव सेशन में नजर आ रहे हैं। इसी बीच में उनकी वाइफ का फोन आ जाता है। डॉक्टर की पत्नी उनसे पूछती हैं कि, आपने कोरोना की वैक्सीन ली है? इस पर डॉक्टर हामी भर देते हैं। डॉक्टर की बात सुनकर उनकी पत्नी गुस्सा जाती हैं ,और उनसे पूछती हैं कि वे उन्हें भी अपने साथ क्यों नहीं ले गए। इस दौरान डॉक्टर उन्हें समझाते हैं कि, मैं पता करने गया था आप लोगों का, वो कह रहे थे कि खाली है, लगवा लो तो मैं लगवा लिया।

पत्नी बोली-लाइव आकर करती हूं 'ऐसी तैसी'
लेकिन डॉक्टर साब का ये स्पष्टीकरण पत्नी को समझाने में काफी साबित नहीं होता है। पत्नी लगातार डॉक्टर को साथ नहीं ले जाने को लेकर चिल्ला रही हैं। डॉक्टर की पत्नी अपने पति पर झूठ बोलने का भी आरोप लगा देती हैं। इस बीच डॉक्टर अपनी पत्नी से कहते हैं कि, मैं लाइव हूं। वे लगातार ये कह कर बात खत्म करने की कोशिश करते हैं। इसके बाद डॉक्टर की पत्नी फोन में कहती हैं कि, मैं अभी लाइव आकर तुम्हारी ऐसी की तैसी करती हूं।
लोगों के रिएक्शन देख हो जाएंगे लोटपोट
वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। तरुण लिखा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, डॉक्टर केके अग्रवाल ने अपनी पत्नी के बिना टीका लगाया। तुम्हारे लिए चेतावनी: जब लाइव हो तो बीबी का फोन ना उठाएं। वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर उमाशंकर सिंह ने लिखा कि, जब कोरोना वैक्सीन लेने जाएँ तो अपनी पत्नी को साथ लेकर जाएँ अन्यथा वो 'लाइव आकर आपकी ऐसी की तैसी' कर सकती हैं। डाक्टर अग्रवाल के अनुभव के आधार पर WHO को इस मामले में भी गाइडलाइन जारी करनी चाहिए। सॉरी डाक्टर अग्रवाल, WA पर आया तो कंट्रोले नहीं हुआ। आप तो हृदय विशेषज्ञ हैं।
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Mayank Arya Net Worth: YesMadam के मालिक कितने अमीर? क्यों कर रहे ट्रेंड? वर्कर्स Layoff से विवादों में रहे -
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
Jaipur Convocation Viral Girl: डिप्टी सीएम के सामने 'बेइज्जत कर इज्जत देना' कहने वाली लड़की कौन? -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications