पाकिस्तानी चायवाले को दिल्ली के इस बिरयानी वाले ने दी टक्कर, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
हाल ही में पाकिस्तानी चायवाले की फोटो सोशल मीडिया पर वारयल हुई थी। अब इस चायवाले के बाद दिल्ली के बिरयानी वाले की फोटो इंटरनेट पर छा गई है।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कब कौन हीरो बन जाए इसका पता नहीं चलता। लोगों को कब किसकी तस्वीर अच्छी लग जाए ये कहना मुश्किल हैं। हाल ही में एक पाकिस्तानी चायवाले की तस्वीर वायरल हुई थी। अरशद खान नाम के पाकिस्तानी चायवाले की फोटो ने इंटरनेट पर खूब धूम मचाई थी। उसकी नील आंखों की लोगों ने खूब तारीफ की थी, लेकिन इस पाकिस्तानी चायवाले को दिल्ली के एक बिरयानी वाले से खूब टक्कर मिल रही है। दिल्ली के बिरयानी वाले माजिद खान को देखकर आपकी उसकी पर्सेनिटी के दीवाने हो जाएंगे। 1 साल से रोबोट के साथ लिव इन में रह रही है महिला, अब करेगी उसी से शादी
लुक्स और पर्सनालिटी के मामले में माजिद खान किसी मॉडल से कम नहीं है। हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार ने माजिद का फोटोशूट करवाय, जिसके बाद उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। माजिद खान दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में बिरयानी बनाने का काम करते हैं। रेस्टोरेंट में काम कर माजिद पर एक दिन एक अंग्रेजी अखबार के एडिटर की नजर पड़ी, जिसके बाद अंग्रेजी अखबार ने उसका मेकओवर करके फोटोशूट करवाया गया। माजिद मूल रुप से उत्तराखंड के हल्द्वानी का रहने वाला है। उसके पिता मजदूरी करते हैं।
OMG! लड़के ने फूलों के बजाए नोटों के गुलदस्ते से किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज तो...
बिरयानी बनाने का काम कर वो महीने का 7000 कमाता है। सुबह के 7 बजे से रात के 2 बजे तक उसे होटल पर काम करना होता है। उसके पास ना तो मोबाइल है और ना ही टीवी देखने का वक्त, लेकिन अब वो बेहद खुश हैं। खुश इसलिए क्योंकि लोग उसे जानने लगे हैं. लोग रेस्टोरेंट में आकर उससे मिलते हैं। उसकी तारीफ करते हैं। रातों-रात वो स्टार बन गया है। OMG! अब आप खरीद सकते हैं अपने लिए डिजिटल गर्लफ्रेंड













Click it and Unblock the Notifications