लुकिंग लाइक ए वॉव... दीपिका पादुकोण के बाद लोगों पर चढ़ा बुटीक वाली भाभी का खुमार, एक दिन में बने रिकॉर्ड रील
Deepika Padukone Record Reel: 'सो ब्यूटीफुल सो एलीगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉव...' ये ऑडियो अब हर किसी की जुबां पर चढ़ा हुआ है। बुटीक चलाने वाली महिला ने अपने कपड़ों की तारीफ की तो देखते ही देखते रातोंरात उनका अंदाज लोगों की जुबां पर चढ़ गया। म्यूजिक कंपोजर यशराज मुखाते ने भी इस गाने पर रीमिक्स बनाया था, जो लोगों को इतना पसंद आया कि उन्होंने इसपर खूब रील्स बनाए।
दीपिका पादुकोण का रील हुआ वायरल
बीते दिनों बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बुटीक वाली महिला के ऑडियो पर रील बनाई थी। दीपिका के एक्सप्रेशंस रील पर देखने लायक थे। इसके बाद तो लोगों ने रिएक्शन्स की बाढ़ ही लगा दी। वहीं कई लोग तो इस ऑडियो पर जमकर रील्स बनाने लगे।

जबरदस्त तरीके से वायरल हुई रील
हैरानी की बात है कि ये ऑडियो इतनी जबरदस्त वायरल हुई कि कल यानी 5 नवंबर को इसपर रिकॉर्ड तोड़ रील्स भी बने। किसी ने यशराज मुखाते के रीमिक्स वाले वर्जन पर रील्स बनाए तो किसी ने महिला के ओरिजनल ऑडियो पर शानदार रील बनाए। रील्स पर लाखों की संख्या में व्यूज भी मिले। किसी ने इसी गाने को नेगेटिव किरदार के लिए डब किया तो किसी ने अपने फूड व्लॉग को वायरल करने के लिए इस ट्रेंडिंग ऑडियो पर रील बनाई।
यह सब एक वायरल वीडियो से शुरू हुआ, जिसमें जसमीन कौर नाम की एक बुटीक ओनर बड़े ही जोश से सलवार सूट बेच रही थी। क्लिप में, कौर ने कई बार आउटफिट्स को "बिल्कुल वाह जैसा दिखने वाला" बताया। उनके उत्साह और ऊर्जा के चलते वीडियो बहुत तेजी से हिट हो गया। ऐसे कई कारण थे जिनकी वजह से लोग वीडियो की ओर आकर्षित हुए। शुरुआत में कौर की बिक्री शानदार थी।












Click it and Unblock the Notifications