Deepfake AI Face: हैरी पॉटर के पात्रों की AI तस्वीर, चौंका देगा लुक! Video में दिखेगा कमाल
आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस ने आज दुनिया को एक अलग स्तर पहुंचा दिया है। जहां कल्पनाओं को सटीक आकार लेते हुए देखा जा रहा है। डीपफेक तकनीकी से एक आर्टिस्ट ने नॉवेल हैरी पॉटर के पात्रों को उकेरकर चौंका दिया।

फैशन की दुनिया इनोवेशन से भरी है। ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो इससे अंजान हैं। फ्रांस के एक ब्रांड बलेसियागा (Balenciaga) ने ऐसे फैशन लुक्स डिजाइन किए हैं, जो आज पूरे फैशन जगत को हैरान करने वाला है। मैजीशियन हैरी पॉटर का एक अलग लुक एआई तस्वीरों के जरिए देखा गया। अब सवाल ये है कि ये सिर्फ बलेसियागा ने इस तरह का लुक तैयार कर लिया है या फिर ये केवल एक विज्ञापन था। आइए जानते हैं कि इस खास तस्वीरे बनाने का ब्रांड का क्या मकसद था?
आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस तकनीकी (Artificial Intelligence) के जरिए खास तस्वीरें बनाई गई हैं, जिन्हें 'हैरी पॉटर बाय बालेंसीगा' नाम दिया गया है। इसे खासकर हाई फैशन स्टालिंग ग्रुप बालेंसीगा के लियए तैयार किया गया है। इसमें डीफफेक तनीकी का भी प्रयोग किया गया है। इन तस्वीरों को मुर्ज कर बनाय गया वीडियो जूलियन कारौलानी के ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इंटरनेट पर शेयर होने के बाद इसे खूब पसंद किया जा रहा है। इसे फ्रांसीसी लक्जरी ब्रांड Balenciaga के Patreon यूजर ने बनाया है। वीडियो का शीर्षक "हैरी पॉटर बाय बालेंसीगा" है।
My guilty secret is that I am enjoying this Midjourney experiment more than I should. Balenciaga X Harry Potter catwalk pic.twitter.com/KZ8LIdekcC
— Julian Caraulani (@JulianCaraulani) March 23, 2023
वीडियो में हैरी पॉटर के पात्र चमड़े की जैकेट और टर्टलनेक में देखे जा सकते हैं। एक ने डंबलडोर चौड़ी चमड़े की टोपी और काले रंग का गोल धूप का चश्मा पहना है। वीडियो का अंत हैरी के मॉडल अवाडा बालेंसीगा के साथ होता है, जो अपनी तराशी हुई चीकबोन्स के साथ चिल्लाता है- "हैरी पॉटर ब्रह्मांड के डार्क किलिंग कर्स पर एक स्पिन।"
वीडियो देख एलन मस्क प्रभावित
इस वीडियो को देख एलन मस्क भी प्रभावित हुए। उन्होंने वीडियो पर दो फायर इमोजी के साथ टिप्पणी करते हुए लिखा, "मैं लगातार विचार-मंथन कर रहा हूं कि लोकप्रिय मीडिया के कौन से संयोजन और मैश-अप काम कर सकते हैं।" उन्होंने आगे लिखि, "मुझे एहसास हुआ कि ये अप्रत्याशित है, लेकिन फिर भी समझ में आता है। इसने हैरी को एक वयस्क, दुनिया के परिदृश्य में डालने के लिए आश्चर्यजनक रूप से अच्छा काम किया।"
दरअसल, एक रिपोर्ट के अनुसार, एआई-जनित ग्राफिक्स वर्तमान में मुख्यधारा की संस्कृति में एक प्रमुख क्षण का आनंद ले रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में बालेंसीगा-शैली की सफेद पापल जैकेट पहने पोप फ्रांसिस की एक एआई छवि वायरल हुई थी, जिसमें कई लोगों को पता नहीं था कि छवि नकली थी।












Click it and Unblock the Notifications