'ये क्या था भाई'? सिर कटने के बाद भी सांप ने खुद के शरीर पर किया वार, 62 लाख ने देखा VIDEO

सांप का एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा। जिसमें सिर कटे सांप ने खुद के शरीर को काट लिया।

video viral

सांप दुनिया के सबसे जहरीले जीवों में से एक है। जिसका एक डंक बड़े से बड़े हाथी को भी मौत की नींद सुला दे। कहते हैं कि जिंदा सांप से ज्यादा मरा हुआ सांप खतरनाक होता है, इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर सब यही पूछ रहे कि आखिर ये क्या था? (वीडियो-नीचे)

वायरल वीडियो कहां का है, ये किसी को नहीं पता। इसे OddIy Terrifying नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया, जो देखते-देखते वायरल हो गया। पिछले दो दिनों में ही इस पर 62 लाख से ज्यादा व्यूज आए। साथ ही इसे देख लोगों की हालत खराब हो गई।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी कारण से सांप का सिर कट गया। उसका पूरा शरीर तड़प रहा था। उसका सिर उसके शरीर से थोड़ी दूरी पर था। कुछ ही देर में शरीर का निचला हिस्सा उसके मुंह के पास आ गया। ऐसे में सांप अपने ही शरीर को दुश्मन समझ बैठा।

तुरंत सांप ने एक जबरदस्त बाइट किया। जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। इसके बाद सांप का निचला हिस्सा तेजी से तड़पने लगा। कुछ ही देर में उसकी पूरी जान निकल गई और वो दोनों शांत हो गए।

इस पर हुई थी अहम रिसर्च
कहते हैं कि अगर सांप का सिर काट दिया जाए, तो भी उसका फन करीब 90 मिनट तक जीवित रहता है। इस दौरान वो किसी को भी डंस कर मौत की नींद सुला सकता है। हाल ही में कैरोलिना यूनिवर्सिटी के सर्प विशेषज्ञ सेन पुश इस पर एक रिपोर्ट भी जारी की थी।

सेन पुश के मुताबिक रेपटाइल्स वर्ग यानी सांप जैसे जीवों में मेटाबॉलिज्म की दर इंसानों की तुलना में बहुत कम होती है। मेटाबॉलिज्म को आप सामान्य भाषा में पाचन दर भी कह सकते हैं। मेटाबॉलिज्म कम होने की वजह से सांपों की नरम कोशिकाओं में मौजूद आयन सक्रिय रहते हैं। ऐसे में सांप के सिर अलग होने के बाद भी नरम वाहिकाएं सक्रिय रहती हैं। वो सामने मौजूद चीज को काटने के लिए उसे प्रेरित करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+