गर्लफ्रेंड से शर्त के चक्कर में चली गई जान, कैमरे में कैद हुआ मौत का LIVE वीडियो

नई दिल्ली। दोस्तों के बीच अक्सर शर्त, चुनौती जैसी बातें होती रहती है। लेकिन कई बार ये शर्त जानलेवा हो जाती है। शर्त की वजह से लोगों की जान चली जाती हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोस्तों के बीच लगी शर्त की वजह से एक लड़के की जान चली गई।

 death live video:boyfriend drawn into a raging river and was swept away due to girlfriend challenge

यह घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया की है, जहां नदी में डूबने के चलते एक 19 साल के लड़के की मौत हो गई। दरअसल 19 साल का रेमंड कैबलफिन अपने दोस्तों के साथ नदी के पास घूूमने गया था। सााथ में उसकी गर्लफ्रेंड भी थी। दोस्तों में वहां शर्त लगी कि कौन इस नदी को तैरकर पार कर सकता है। रेमंड को उसकी दोस्‍त नदी तैरकर पार करने की चुनौती देती है और रेमंड इसे स्‍वीकार कर लेता है। वहां मौजूद बाकी दोस्त उनका वीडियो बनाने लगते है।

रेमंड के साथ लड़की नदी पार करने के लिए तैयार हो जाती है और दोनों छलांग लगा देते हैं। छलांग लगाने के चंद सेंकेंड बाद ही लड़की तैरकर वापस आ जाती है, लेकिन पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण लड़का पानी से बाहर नहीं आ पाता और वह पानी की तेज धार के साथ बहता चला जाता है। वो मदद के लिए दोस्तों को आवाज लगाता है, चिल्लाता है, लेकिन उसके दोस्त चाह कर भी उसकी मदद नहीं कर पाते हैं।

दिल दहला देने वाले इस हादसे के लड़के की शव पुलिस को नदी किनारे बरामद कर लिया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद ये तेजी से वायरल हो रहा है। 3 दिनों में ही 313,561 लोगों ने इस वीडियो को देख लिया है। आप भी देखिए मौत का LIVE वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+