मशहूर दुकान से पाव लाया शख्स, पैकेट खोला तो निकली मरी हुई छिपकली

Dead Lizard found in pav packet: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पाव के बिना खाना अधूरा सा लगता है। सुबह का नाश्ता हो या फिर दिन का खाना... पाव का स्वाद जिंदगी में घुल सा गया है। लेकिन सोचिये आपके किसी पसंदीदा डिश के साथ आपका एक्सपीरियंस कुछ ऐसा हो, जिसके बारे में आपने सोचा ही ना हो, तो कैसा रहेगा। ऐसा ही कुछ हुए एक शख्स के साथ, जिसे पाव के अंदर मरी हुई छिपकली मिली।

पाव का पैकेट खोला तो उड़े होश
मामला है महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर का, जहां रोशन बाग में रहने वाले मोहम्मद नसीम ने सुबह पाव खरीदा था। जब उन्होंने पैकेट खोला तो उनके होश उड़ गए। नसीम को पाव में मरी हुई छिपकली मिली। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

dead lizard found in pav packet

कोहिनूर मिठाईवाले से खरीदा था पाव
बताते चले कि जिस दुकान से नसीम पाव लेकर आए, वो उस एरिया की मशहूर पाव की दुकान है। दूर दूर से लोग इस दुकान से पाव खरीदते हैं। नसीम भी हिंदुस्तानी होटल के पास कोहिनूर मिठाईवाले से सुबह 9 बजे 8 पाव खरीदने पहुंचे। इसके बाद वे पाव का पैकेट लेकर घर पहुंचे लेकिन पैकेट खोलने पर पाव में उन्हें मरी हुई छिपकली दिखी।

नसीम ने पाव से मरी हुई छिपकली निकलने का वीडियो बना लिया और फिर इसे पोस्ट करते हुए लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि आप भी जब दुकान से पाव खरीदें तो इसे टेक कर लीजिये कि कहीं इसमें मरी हुई छिपकली या फिर कुछ और तो नहीं।

जब पैकेट से मरी हुई छिपकली निकली तो नसीम तुरंत दुकान पर जा पहुंचे। दुकानदार दुकान पर मौजूद नहीं था तो उन्होंने उससे फोन पर ही बात की। मालिक ने बताया कि वो नारपोली इलाके की नेशनल बेकरी से ही पाव लेते हैं। उन्होंने साफ कहा कि पाव जहां से आया है, ये उनकी गलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+