इन शर्तों पर बनाने चाहिए ब्वॉयफ्रेंड्स, डेटिंग गुरु ने KISS से लेकर पहली डेट तक बताई ये बातें
Dating Guru Tips: डेट करना एक लंहबा और महंगा गेम हो सकता है। समंदर में इतनी मछलियां होना ऐसा ही है, जिस तरह डेटिंग साइट पर आपके लिए पार्टनर का ढूंढना। हालांकि, एक एक्सपर्ट का मानना है कि जो पुरुष आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं, उन्हें प्यार की तलाश नहीं करनी चाहिए।
कम सैलरी वाले लड़कों को...
23 साल की कार्ला एलिया महिलाओं को ये सिखाकर अपना गुजारा करती हैं कि अपनी मनचाही जिंदगी पानी के लिए कैसे पुरुष ढूंढा जाए। रिलेशनशिप कोच का मानना है कि महिलाओं को ऐसे पुरुषों को डेट नहीं करना चाहिए जो अपना खर्चा नहीं उठा सकते। और कम सैलरी वाले पुरुषों को इसलिए डेट नहीं करना चाहिए क्योंकि महिलाओं को इन्वेस्ट करना पड़ता है।

इतना ही नहीं डेटिंग गुरु ने ये भी बताया कि पहली डेट पर महिलाओं को किस नहीं करना चाहिए। ये किसी भी लिहाज से सही नहीं है
डेटिंग गुरु बोलीं- महिलाएं कीमती हैं
उनका ये भी मानना है कि महिलाओं को पुरुषों के साथ समान व्यवहार नहीं करना चाहिए क्योंकि महिलाओं का वक्त ज्यादा कीमती है। कार्ला कहती हैं कि कई क्लाइंट्स को अपने लिए परफेक्ट शख्स को ढूंढने में दिक्कत आती है क्योंकि उनका माइंडसेट गलत है। वो इस बात पर जोर देती हैं कि सही आदमी वही है, जो अपने साथी को अच्छी तरह से ट्रीट करे। जिसका प्रोवाइडर माइंडसेट हो।
जरूरी हैं महिलाओं के खर्चे और जरूरत
डेटिंग गुरु ने कहा कि जो पुरुष महिलाओं को बर्दाश्त नहीं कर सकते, उन्हें डेट नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी शख्स को डेट करने से पहले एक फिक्स सैलरी की जरूरत नहीं है। लेकिन उसके साथ के खर्चे और जरूरत को ध्यान में रखना जरूरी है। चाहे वे किसी भी तरह के हों।
प्रोवाइडर माइंडसेट जरूरी
कैलिफोर्निया के सैन डिएगो की कार्ला ने कहा कि मेरे अनुभव में महिलाएं अपने स्टैंडर्ड्स के बारे में बात करने से डरती हैं। उन्हें लगता है कि ऐसे पुरुष नहीं हैं। जबकि असल में प्रोवाइडर माइंडसेट वाले पुरुषों का एक बड़ा ग्रुप है। वे कहती हैं कि महिलाओं के साथ खास तरह का व्यवहार किया जाना चाहिए क्योंकि हम खास हैं।
फिर मैं यही कहूंगी कि थैंक्यू..नेक्स्ट
एक पुरुष को ये समझना बेहद जरूरी है कि एक महिला में निवेश करने के लिए उसका अच्छा खासा कमाना जरूरी है। मुझे पता है कि मैं अपने लिए अफोर्ड कर सकती हू्ं। लेकिन अगर कोई इसमें एक्स्ट्रा नहीं जोड़ सकता है तो मैं यही करूंगी कि धन्यवाद। अगला।












Click it and Unblock the Notifications