'बाबा रामदेव' का ये योग डांस वीडियो हुआ वायरल, लाखों लोगों ने देखा वीडियो

बाबा रामदेव को योग सिखाने का एक अलग अंदाज है। उनके इसी अंदाज को लेकर एक वीडियो तैयार किया गया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। बाबा रामदेव ने योग को नई पहचान दिलाई। बाबा रामदेव योग को नई ऊंचाई पर लेकर गए। उन्होंने न केवल देश में बल्कि विदेश में भी योग को अलग पहचान दिलाई। बाबा रामदेव को योग सिखाने का एक अलग अंदाज है। उनके इसी अंदाज को लेकर एक वीडियो तैयार किया गया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। श्रेय खन्ना डांस ग्रुप ने इस डांस वीडियो को तैयार किया है।

Dancers pulling off this Yoga dance has to be the perfect tribute to Baba Ramdev

आपको बता दें कि श्रेय स्टार ग्रुप स्टार प्लस पर आने वाले शो इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार्स के विनर रह चुके हैं। ग्रुप के डांसर्स ने इस वीडियो में शानदार डांस किया है। म्यूजिक के तौर पर इस वीडियो में बाबा रामदेव की आवाज का इस्तेमाल किया गया है और उनकी आवाज पर इन डांसर्स ने बेहतरीन स्टेप्स किए हैं। इस डांस वीडियो को योग से होगा नाम से यूट्यूब पर डाला गया है। वीडियो के अपलोड होने के 24 घंटों के भीतर ही ये वायरल हो गया और 24 घंटों के भीतर ही करीब 5 लाख लोगों ने इस डांस वीडियो को देखा। दो दिनों के भीतर इसे 8 लाख लोग देख चुके है और ये यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा था, हलांकि इसके बाद इस वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया गया है। डांस ग्रुप के साथ रामदेव के चुटीले अंदाज पर डांस कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+