Video: गर्लफ्रेंड के साथ सैर पर जा रहे थे मोजर, तभी सामने से आए जिराफ ने कुछ ऐसा किया कि...थम गईं सांसें
एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक जिज्ञासु जिराफ सामने से आकर पर्वतारोही को रोक लेता है। जिराफ के पास आते ही पर्वतारोही की सांसे थम जाती हैं।
जोहान्सबर्ग, 1 मई। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक जिज्ञासु जिराफ सामने से आकर पर्वतारोही को रोक लेता है। जिराफ के पास आते ही पर्वतारोही की सांसे थम जाती हैं। यह वीडियो दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग के निकट स्थित एक वन्यजीव संरक्षण पार्क का है, जहां एक जिराफ उस वक्त सामने आ गया जब टिमी मोजर अपनी प्रेमिका के साथ पहाड़ों की सैर पर साइकिल से जा रहे थे।

टिमी मोजर ने सुनाई आप बीती
उन्होंने बताया कि अपनी पूरी यात्रा के दौरान उनका सात जिराफों के झुंड से सामना हुआ। एक जिराफ हमारे रास्ते में आ गया और हम करीब 1 घंटे तक उसे देखते रहे। उन्होंने कहा कि पार्क के कर्मचारियों के बताए निर्देश पर जिराफ के सामने आने पर हमने अपना रास्ता बदलने के बारे में सोचा, लेकिन उस जिराफ का इरादा कुछ और ही था।

जिराफ के पास आने पर थम गईं सांसें
टिमी मोजर ने बताया कि वह जिराफ मेरे पास आकर मुझे सूंघने लगा, वह कुछ जांचने की कोशिश कर रहा था। मोजर ने कहा कि जिराफ के विशालकाय शरीर को देखर वह डर गए थे और उसके नजदीक आने पर पीछे की तरफ जाने लगे, लेकिन जिराफ उनके नजदीक आता रहा और उन्हें सूंघता रहा। वीडियो में जिराफ को मोजर के पास आते और उन्हें सूंघते हुए देखा जा सकता है।

पार्क के कर्मियों ने बताई जिराफ की कहानी
पार्क के कर्मचारियों ने वीडियो देखने के बाद बताया कि इस जिराफ का नाम पर्डी है और वह अक्सर पार्क में आने वाले लोगों से मिलने आ जाती है। हालांकि, वह किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी पर्यटक ने पर्डी द्वारा हानि पहुंचाने की शिकायत नहीं की है। मालूम हो कि जिराफ केवल अफ्रीका में पाये जाते हैं।
-
VIRAL VIDEO: सुनसान सड़क पर बच्ची को अकेला देख रुका पुलिसवाला, अंत में जो हुआ उसने करोड़ों लोगों को रुला दिया! -
Mumbai local train: खचाखच भीड़ से भरी मुंबई लोकल में महिला ने सीट का किया ऐसा जुगाड़, Video हुआ वायरल -
वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इशान किशन के घर पसरा मातम, बहन की हुई दुखद मौत, आखिर किस वजह से गई जान -
क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं -
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम












Click it and Unblock the Notifications