आलीशान शादी! 5 स्टार होटल में रुके मेहमान, वापसी की मिली फ्लाइट, शख्स ने अंबानी को भी छोड़ा पीछे
क्या आपको क्रेजी रिच एशियन फिल्म याद है? उस फिल्म में शादी के बड़े-बड़े सीन आपको याद हैं? जब हम सोचते थे कि असलियत कभी भी कल्पना से मुकाबला नहीं कर सकती। मगर हाल ही में सोशल मीडिया पर क्रेजी रिच एशियन की तरह एक शादी असलियत में बदल गई। ट्रैवल इन्फ्लुएंसर डाना चांग ने सोशल मीडिया पर ये शादी लोगों को दिखाई है।
आलीशान शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मेहमानों के सभी खर्चों से लेकर एक शानदार एक्सपीरियंस दिखाया गया है। ट्रैवल इन्फ्लुंसर डाना चांग ने एक आलीशान शादी का क्लिप शेयर किया है, जिसमें ये सब दिखाया गया है।

इन्फ्लुएंसर ने अपने फॉलोवर्स को शादी की शानदार जर्नी दिखाई, जिसके बाद लोगों ने कहा कि ये तो असल जिंदगी में क्रेजी रिच एशियन जैसी शादी दिख रही है। ये एक ऐसी जर्नी थी, जिसे उनके फैंस ने पहले कभी भी नहीं देखा होगा।
सोच कर देखिये किसी शादी में मेहमानों के रुकने का इंतजार पांच सितारा होटल में हो रहा हो। ऐसा इस शादी में हुआ है। ये कुछ ऐसा है, जो हर किसी को जिंदगी भर याद रहेगा। आने-जाने के लिए आलीशान लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया, जिनमें रोल्स रॉयस गाड़ियां औऱ बेंटले शामिल थीं। इनका एक बड़ा जखीरा शादी में था।
शादी जिस जगह पर हो रही थी, उसका थीम देखने लायक था। यहां एक फोन बूथ था, जिसे फूलों से सजाया गया था। वहीं न्यूज पेपर्स को दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरों के साथ कस्टमाइज किया हुआ था। चीन की ये शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। हर एक मेहमान को लिफाफे दिये गए, औऱ बदले में एक गिफ्ट तक नहीं लिया।
उन्होंने प्रत्येक अतिथि को शादी के उपहारों के अलावा रेड पॉकेट में $800 (लगभग ₹66,000) दिए। जिस इन्फ्लुएंसर ने इस शादी के बारे में लोगों को बताया उसने कहा कि मैं तो अब भी इन रेड पॉकेट्स को देखकर हैरान हूं।












Click it and Unblock the Notifications