VIDEO: केकड़े के साथ छेड़खानी बिल्ली को पड़ी भारी, सबक सिखाने के लिए किया कुछ ऐसा
नई दिल्ली। Cat Funny Video: बिल्लियों का स्वभाव काफी चंचल होता है और यही वजह है कि अक्सर लोग बिल्ली (cat) को अपना पालतू जानवर बनाते हैं। सोशल मीडिया (social media) पर बिल्लियों की शैतानी और अजीबोगरीब हरकतों की कई वीडियो हैं लेकिन हाल ही में सामने आए एक नए वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। वायरल हो रहे वीडियो (cat viral video) में एक बिल्ली को शांत बैठे केकड़े (Crab) को छेड़ना भारी पड़ जाता है। वीडियो में बिल्ली के एक्शन को देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

मासूम बिल्ली का हुआ केकड़े से सामना
वायरल हो रहे वीडियो में एक बिल्ली और बड़ा साइज वाले केकड़े को देखा जा सकता है। वीडियो एक कमरे में शूट किया गया है जहां, शांत बैठे एक केकड़े को बार-बार उसके सामने बैठी बिल्ली अपने पंजे से छेड़ती है। इस बीच कई बार बिल्ली अपने मुंह भी उसे पकड़ने की कोशिश करती है। बिल्ली की स्वभाव देखने पर लगता है कि उसने पहली हाल ऐसा जीव देखा है, जिसे वह छूकर जानने की कोशिश कर रही है।

केकड़े को छेड़ना बिल्ली के लिए पड़ा भारी
बिल्ली कई बार केकड़े को अपने पंजे से छेड़ती है, इससे परेशान केकड़ा भी उसे सबक सिखाने की ठान लेता है। इसके बाद जैसे ही बिल्ली ने उसे पंजे से छूने की कोशिश की तो केकड़े ने उसका पंजा पकड़ लिया। केकड़े की जबरदस्त पकड़ से बिल्ली की हालत खराब हो जाती है और वह तेजी से उछलने लगती है। इस बीच केकड़ा भी बिल्ली को नहीं छोड़ता और उसके साथ वह भी खींचा चला जाता है।

अब केकड़े को परेशान नहीं करेगी बिल्ली
अंत में कई पटखनी खाने के बाद केकड़े अपने चंगुल से बिल्ली को आजात कर देता है। अपने साथ हुए इस खतरनाक घटना के बाद बिल्ली कभी केकड़े को परेशान नहीं करेगी। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। केकड़े के पकड़ने के बाद बिल्ली का रिएक्शन देख लोगों की हंसी छूट जाती है और वह बार-बार इस वीडियो को रिपीट कर के देख रहे है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल वीडिया पर यह वीडियो ट्विटर यूजर एविएटर अनिल चोपड़ा (Aviator Anil Chopra) ने शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'यह ध्यान दिलाता है कि अपने काम से काम रखें।' ट्विटर पर इस वीडियो को अब तक 1400 से भी ज्यादा यूजर्स द्वारा देखा जा चुका है, साथ ही लगातार कमेंट और लाइक्स भी वीडियो को मिल रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स ने बिल्ली के प्रति अपनी सहानुभूति जताते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर रहे शख्स पर ही फूट पड़े।

यूजर्स ने दी आश्चर्यजनक प्रतिक्रिया
एक यूजर ने लिखा, इसमें कुछ बहुत अच्छा नहीं है, 'कैसे इंसान हैं जो वीडियो रिकॉर्ड कर रहे है। क्या वह तमाशे का आनंद ले रहे हैं? मनुष्य ग्रह पर सबसे चतुर प्राणी हैं ... लेकिन एक जीवित केकड़े के पास बिल्ली का बच्चा नासमझ है।' यूजर के इस कमेंट पर कई और लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह देख के मुझे आश्चर्य है कि मजाक के लिए एक बिल्ली की जान को खतरे में डाला गया।
यह भी पढ़ें: जब रणथंभौर में दीवार पर चढ़कर पर्यटक की जिप्सी के पास आ गया टाइगर, देखें वायरल वीडियो












Click it and Unblock the Notifications