जब रणथंभौर में दीवार पर चढ़कर पर्यटक की जिप्सी के पास आ गया टाइगर, देखें वायरल वीडियो

सवाई माधोपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर अभयारण्य में घूम रहे पर्यटकों की सांसें उस वक्त थम सी गई। जब एक बाघ अचानक से जम्प मारकर दीवार पर चढ़ा और पर्यटकों से भरी जिप्सी के बेहद करीब आ गया।अचानक से बाघ को अपने इतना पास पाकर एक बारगी तो पर्यटकों की सांसे थम सी गई। बाघ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बाघ का यह वीडियो दो दिन पुराना है।

When Tiger arrives near tourist gypsy by climbing wall in Ranthambore Rajasthan

बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व कुछ पर्यटकों को लेकर एक जिप्सी पार्क भ्रमण के लिए गणेश मार्ग से जोगी महल की तरफ जा रही थी। उसी दौरान जिप्सी में सवार पर्यटकों को जोगी महल से पूर्व गणेश मार्ग पर एक बाघ की झलक दिखाई दी।

बाघ को देखने के लिए जिप्सी चालक ने जिप्सी को गणेश मार्ग पर दीवार के पास खड़ा कर दिया और बाघ को देखने के लिए पर्यटकों व जिप्सी चालक ने इधर-उधर नजरें दौड़ाई। उसी दौरान एक बाघ दीवार पर अचानक से जम्प मारकर चढ़ गया।

बाघ को खुद के बेहद नजदीक यूं अचानक देखकर एक बारगी तो पर्यटक घबरा गए।, लेकिन कुछ ही देर में बाघ वापस जंगल की ओर लौट गया। तब जाकर पर्यटकों की जान में जान आई। हालांकि वन विभाग द्वारा इस घटना की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+