गाय निगल गई बेशकीमती Gold की चेन, 35 दिन गोबर पर रखी नजर, जब नहीं मिली तो शख्स ने किया ये काम

बेंगलुरु, 18 दिसंबर। कर्नाटक के सिरसी तालुक से एक बेहद ही अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक गाय ने अपने ही मालिक की कीमती सोने की चेन निगल ली। अपने 20 ग्राम वजनी सोने की चेन को वापस पानी के लिए शख्स ने करीब 35 दिनों तक गाय के गोबर की तलाशी ली, लेकिन उसे वह नहीं मिला। हालांकि अंत में उसे सोने की चेन तो जरूर मिल गई लेकिन इसके लिए गाय के मालिक को काफी पापड़ बेलने पड़े। सोशल मीडिया पर अब ये खबर खूब वायरल हो रही है।

गाय के पेट में पहुंची सोने की चेन

गाय के पेट में पहुंची सोने की चेन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना कर्नाटक के सिरसी तालुक में हीपानाहल्ली की है, यहां के निवासी श्रीकांत हेगड़े की मुश्किलें तब बढ़ गईं जब उन्हें पता चला कि उनकी 20 ग्राम सोने की चेन को उन्हीं की चार साल की गाय ने अपने चारे के साथ निगल ली है। यह घटना दीवाली के बाद की है, उन्होंने त्योहार के अगले दिन गौ पूजा की। इस मौके पर उन्होंने गाय और उसके बछड़े को नहलाकर उनकी पूजा की।

गौ पूजा के दौरान गाय ने निगली चेन

गौ पूजा के दौरान गाय ने निगली चेन

बता दें कि भारत में वैसे तो गाय को माता का दर्जा दिया जाता है लेकिन कई हिस्सों में उनकी देवी लक्ष्मी के रूप में भी पूजा की जाती है। गौ पूजा के मौके पर गाय का फूल-मालाओं के साथ कीमती आभूषणों से श्रृंगार किया जाता है। हालांकि पूजा संपूर्ण होने के बाद गहने वापस उतार लिए जाते हैं। बताया जा रहा है कि श्रीकांत ने पूजा के दौरान सोने की चेन बछड़े को पहनाई थी लेकिन अंत में उसे उतारकर फूलों के साथ गाय के सामने रख दिया।

एक महीने तक गोबर पर रखी नजर

एक महीने तक गोबर पर रखी नजर

इसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी चेन का कुछ पता नहीं चला, हालांकि बाद में अंदाजा लगाया गया कि हो सकता है फूलों की माला के साथ गाय ने वो चेन भी निगल ली हो। फिर क्या था अब मल के रास्ते सभी गाय के अंदर से चेन निकलने का इंतजार करने लगे। रिपोर्ट के अनुसार श्रीकांत के परिवार ने करीब 30 से 35 दिनों तक रोजाना गाय के गोबर पर नजर रखा और उसकी जांच की।

गाय की हुई सर्जरी

गाय की हुई सर्जरी

इतने लंबे इंतजार के बाद भी जब सोने की चेन बाहर नहीं निकली तो उन्होंने पशु चिकित्सक से इस मामले में मदद ली। पहले तो डॉक्टर भी पूरा मामला जानकर हैरान रह गए लेकिन जब गाय की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई तो चेन उसके पेट में ही मिली। इसके बाद कई अन्य जांच में पता लगाया गया कि आखिर चेन गाय के पेट में कहां फंसी है। हालांकि बाद में परिवार के अनुरोध पर डॉक्टरों ने गाय की सर्जरी की और चेन को बाहर निकाला।

2 ग्राम कम हुआ चेन का वजन

2 ग्राम कम हुआ चेन का वजन

इस पूरे घटनाक्रम में गाय की स्वास्थ्य को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन चेन का वजन 20 ग्राम से कम होकर सिर्फ 18 ग्राम रह गया था। बताया जा रहा है कि चेन का छोटा सा हिस्सा अभी भी गायब है। अच्छी बात ये है कि परिवार को उनकी कीमती चेन वापस मिल गई, इससे वह संतुष्ट हैं। परिवार को इस बात का भी अफसोस है कि अनजाने में हुई गलती की वजह से गाय को इन सब से गुजरना पड़ा। इंटरनेट पर खबर सामने आने के बाद अब यह सुर्खियों में है।

यह भी पढ़ें: जब नवाज शरीफ एक मोहतरमा के लिए गा रहे थे प्यार भरा नगमा, तो क्या RAW ने उसे रिकॉर्ड कर लिया था ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+