अब कुत्तों की जगह गायों को यूनिट में शामिल करेगी अमेरिकी पुलिस? हालिया मामले ने सबको किया हैरान

अमेरिका में अपराधी ने पुलिस का आंखों में धूल झोंकी तो कुछ गायों ने अधिकारियों की मदद की। अब ये मामला चर्चा में है।

 Cow helps US Police

Cow helps US Police:अपराधियों को ढूंढने के लिए पुलिस कुत्तों का इस्तेमाल करती है। कुत्तों को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाती है ताकि वे कानून व्यवस्था को बरकरार रखने में वे प्रशासन की मदद करें। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कुत्तों की जगह कोई और जानवर भी ये काम कर सकता है? वो भी बिना ट्रेनिंग के।

गायों ने किया पुलिस का काम आसान
मामला है अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना का, जहां एक भगोड़े की तलाश में पुलिस काफी समय से लगी हुई थी। पुलिस ने हर जगह उस अपराधी को खोजने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सकी। आपको जानकर हैरानी होगी कि लंबे समय से अपराधी को खोज रही पुलिस का काम कुछ गायों ने आसाना कर दिया।

खेत में जा छिपा संदिग्ध
'टाइम्स नाऊ' की खबर के मुताबिक, अपराधी का पीछा कर रहे आरोपी को जब कहीं जगह नहीं मिली तो वो खेत में जा छिपा। ट्रैफिक स्टॉप से भागा अपराधी सीधे जाकर घास फूस में जा घुसा। एक प्रेस रिलीज में अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध ने डीप गैप में यूएस 421 और यूएस 221 के एरिया में अपना वाहन छोड़ दिया और एक ऐसे इलाके में भाग गया, जो विकसित नहीं था। उसकी तेज स्पीड और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हमारे अधिकारी ये देख नहीं सके कि वो भागा कहां है।

अपराधी को ढूंढ रही थी पुलिस
बताते चलें कि शख्स की पहचान 34 वर्षीय जोशुआ रसेल मिंटन के तौर पर हुई है। वो पुलिस से बच निकलने की फिराक में खेत में जा छिपा था लेकिन लंबे समय तक वहां रह नहीं सका क्योंकि नाराज गायों ने उसे अपने इलाके में टिकने ही नहीं दिया। जैसे ही अधिकारियों ने उस इलाके में खोजबीन शुरू की, वहां की गाय मानो उनका स्वागत करने लगीं।

पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी
जाहिर तौर पर गाय भी संदिग्ध को अपने इलाके से बाहर निकलवाना चाहती थीं। उन्होंने एक तरह से छुपे हुए संदिग्ध को निकालने में अधिकारियों की मदद की। जब गायों ने पुलिस की मदद की तो पुलिस के अधिकारी भी कुत्तों की जगह गायों को ट्रेनिंग देने को लेकर आपस में मजाक करने लगे।

क्या यूनिट में शामिल होंगी गाय?
वाकई गायों ने जिस तरह से संदिग्ध को ढूंढ निकलाने में पुलिस की मदद की, वो काफी शानदार था। ऐसे में अधिकारियों ने माना कि ट्रैकिंग यूनिट में गायों को शामिल करने का विचार कोई बुरा नहीं है। कई कारण हैं, जिनपर सोचा जा सकता है।

  • गायें कई तरह से पुलिस की मदद कर सकती हैं। लेकिन क्या वे छुपे हुए अपराधियों को ढूँढ सकती है?
  • क्या गायें K-9 कुत्तों की तुलना में अधिक किफायती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+