कपल ने लॉकडाउन में बचाए लाखों और 2 करोड़ में खरीद लिया अपने 'सपनों का घर'

अगर आप फ्यूचर के लिए कुछ इकट्ठा कर पाते हैं तो कभी- कभी कठिन परिस्थितियां भी आपके लिए अनुकूल बन जाती हैं। एक कपल के साथ कुछ ऐसा हुआ जब कोरोना ने पूरी दुनिया में कहर बरपाया। दरअसल, इस जोड़े ने कोरोना काल में अपनी इनकम में 12000 पाउंड यानी लगभग 11 लाख 50 हजार जुटा लिए और अपने सपनों का घर खरीद लिया।

Representational Image

यूके में एक प्रेमी जोड़े ने पार्क वॉक पर जाने और अन्य खर्चीली डेट्स पर जाना छोड़ दिया। लेकिन ये सब करन के बाद भी उनके उद्देश्य पूरे नहीं हो रहे थे। उनका काम तब बना जब कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगा।

यूके में लगभग एक साल तक चले लगभग एक साल तक चले लॉकडाउन में ओलिविया और जैक ने मिलकर बहुत बचत की। लॉकडाउन की रूटीन में उन्होंने बचत करना जारी रखा और 12,000 पाउंड यानी करीब 11.5 लाख रुपए बचा लिए। ओलिवया एक कामर्शियल अधिकारी है जबकि जैक कारपेंटर का काम करते हैं। दोनों कपल हैं।

ओलिविया गिल और जैक ईकॉट यूके के विल्टशायर में रहते हैं। इस युवा जोड़े ने अपना पहला घर लॉकडाउन के दौरान बचाए गए पैसे से लगभग 2.22 करोड़ रुपए में खरीदा। हलांकि इसके लिए दोनों ने लोन भी लिया। कपल का हना है कि कोरोना महामारी जब चरम पर थी दोनों ने बार, रेस्तरां और पब नहीं खुलने के कारण पार्क में टहलने या घर पर खाना पकाया और बाहरी खर्चों से बचत की। इसका परिणाम यह हुआ कि उनके पास इतनी बचत हो गई कि वे घर खरीद सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+