कपल ने जिसे ₹30,000 की लॉटरी समझा, लेने गया तो निकली 3 करोड़ की रकम
अमेरिका, 17 अगस्त। लॉटरी किस्मत का खेल है और कब किस्मत चमक जाए किसी को नहीं पता। ऐसा ही इस कपल के साथ हुआ जिन्होंने लॉटरी का नंबर चेक किया तो पता चला कि उन्होंने लगभग 30,000 रुपये की लॉटरी जीती है लेकिन जब लॉटरी की रकम के पैसे लेकर पास के स्टोर पर गया तो उसे वहां जो बताया गया उसे सुनकर दोनों हैरान रह गए। फिर जब उन्होंने फिर से अपना नंबर चेक किया तो पता चला कि उनके हाथ कोई छोटी-मोटी रकम नहीं बल्कि जैकपॉट लग गया है।

स्थानीय स्टोर से खरीदा था टिकट
वॉशिंगटन लॉटरी के मुताबिक कपल ने एक स्थानीय स्टोर से लॉटरी का टिकट खरीदा था। इनाम ड्रा होने पर कपल ने देखा कि उसने 28000 रुपये (360 डॉलर) की इनामी राशि जीती है। इसके बाद पति फिर से स्टोर पर गया ताकि जीते गए टिकट की रकम के पैसे ले सके। लेकिन जब वह स्टोर पर पहुंचा तो बताया कि इनाम की राशि ज्यादा है और इसके लिए उन्हें लॉटरी ऑफिस जाना होगा।

मैनेजर ने बताया तो पता चला कितनी बड़ी रकम
दरअसल अभी तक भी पति कन्फ्यूजन में ही था और उसे अंदाजा नहीं था कि उसके हाथ जैकपॉट लग गया है। उसकी वजह थी कि स्थानीय स्टोर पर 600 डॉलर तक का ही इनाम देने की सीमा निर्धारित थी। तो शख्स ने सोचा कि शायद उसकी इनामी राशि इससे कुछ ज्यादा होगी। उसे तब पता चला जब स्टोर मैनेजर ने उसे बताया कि वह दरअसल कितनी बड़ी धनराशि जीत गया है।

2.80 करोड़ की लगी लॉटरी
स्टोर मैनेजर ने उसे बताया कि वह 360 डॉलर नहीं बल्कि 360,000 डॉलर (2 करोड़ 80 लाख भारतीय रुपये) की इनामी राशि जीत चुका है। इतनी बड़ी रकम के बारे में पता चलते ही शख्स खुशी के बारे में चीखने लगा। उसने कहा कि वह तुरंत भागकर ये रकम कैश कराने जा रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कपल की खुशी का ठिकाना ही नहीं थी।

कपल ने बताया क्या करेंगे रकम का?
वाशिंगटन लॉटरी के हवाले से स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे पहले कपल ने 10000 डॉलर का चेक अपने बेटे और बहू के नाम काटकर दे दिया जो अपने बच्चे की डिलीवरी के लिए जा रहे थे। लॉटरी अधिकारियों को कपल ने बताया कि बाकी की रकम वह अपने लिए रिटायरमेंट फंड के तौर पर इस्तेमाल करने वाले हैं।

पहले भी लग चुकी है बड़ी लॉटरी
हालांकि यह पहली बार नहीं जब किसी कपल ने लॉटरी की बड़ी रकम जीती हो। इससे पहले एक कपल 39 लाख रुपये की लॉटरी की रकम जीत चुका था। मिसौरी राज्य का रहने वाला ये कपल पिछले 30 साल से लॉटरी में किस्मत आजमा रहा था। खास बात थी ये कपल हर बार एक ही नंबर का इस्तेमाल कर रहा था जो तीन दशक पहले उन दोनों ने एक साथ चुना था। आखिर तीस साल बाद उनकी किस्मत ने साथ दे दिया है।
-
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Netanyahu-Vance Clash: जंग के बीच आपस में भिड़े नेतन्याहू और जेडी वेंस, सवालों के घेरे में इजरायली PM की हरकते -
Iran Vs America: विदेश मंत्री जयशंकर पर क्यों भड़कीं पाकिस्तानी नेता हिना रब्बानी, ईरान युद्ध के बीच बवाल -
Ishaq Dar Video: अचानक गिर पड़े पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री, विदेशी मेहमान के सामने बैलेंस खो बैठे -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications