कपल ने शादी के कार्ड में छपवाई पर्सनल बातें, मेहमानों के लिए कुछ ऐसा लिखवाया कि रिश्तेदार बोले ना बाबा ना!
पिछले दिनों मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के मंहगे आलीशान कार्ड ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं इन दिनों एक कार्ड फिर चर्चा में आ चुका है। ये कार्ड अपनी खूबसूरती या कीमत के कारण नहीं बल्कि उस पर जो कपल ने जो बातें छपवायी हैं उसने हलचल मचा दी है।
कपल ने शादी के निमंत्रण कार्ड पर अपनी पर्सनल बातें शेयर की है और मेहमानों के लिए कुछ ऐसा लिखा है जिसको देखकर उनके रिश्तेंदारों ने अपना सिर पकड़ लिया है। आइए जानते हैं आखिर कपल ने शादी के इनविटेशन कार्ड में क्या छपवाया जिससे तहलका मच गया है।

दरअसल, जिस कपल का कार्ड है वो जल्द ही शादी के बंधन में जा रहा है। दूल्हें के चचेरे भाई ने इस अजीब कार्ड और शादी के बारे में रेडिट के फेमस फोरम वेडिंग शेमिंग पर शेयर किया है।
कजिन ने शेयर किया कार्ड
चचेरे भाई ने बताया कि ये कपल शादी अपने परिवार के ज़्यादातर सदस्यों के घर से इतनी दूर शादी कर रहा है जहां पर पहुंचने में पांच घंटे लगते हैं। ये शादी एक छोटे से बगीचे में हो रही है, जहां से ये कपल अपने नए शादीशुदा जीवन शुरू करने जा रहे हैं।
कपल ने कार्ड में छपवायी ये पर्सनल बात
कपल ने शादी में इनवाइट किए जाने वाले मेहमानों की एक लिस्ट बनाई है और जिन लोगों को लिस्ट में शामिल नहीं किया है उनको उन्होंने कार्ड भेजा है। इस कार्ड में उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी (financial limitations) के कारण उन्हें आमंत्रित लोगों की संख्या कम करनी पड़ी। कार्ड में लिखा है "आप हमारे महत्वपूर्ण परिवार में से एक हैं, लेकिन आर्थिक संकट के कारण हमें मेहमानों की लिस्ट कम करनी पड़ी।"
मेहमानों के लिए छपवायी ये बात, सौंंपी ये जिम्मेदारी
इतना ही कपल ने जिन लोगों को अपनी शादी में इनवाइट किया है उन्हें शादी के दिन के लिए खास काम सौपें गए है। चचेरे भाई की पोस्ट के अनुसार, मेहमानों की जिम्मेदारी शादी में अलग-अलग होगी। जिसमें रिसेप्शन में काम करना या सिटिंग अरेजमेंट संभालना शामिल है।कार्ड में लिखा मेहमानों को रिसेप्शन में सीटिंग अरेजमेंट और मेहमानों को देखना होगा, जबकि दूल्हा और दुल्हन फ़ोटो खींच रहे होंगे। इस असामान्य व्यवाहार से कई रिश्तेदारों को हैरान कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications