घर पर पहुंचा 11 लाख गैस का बिल तो कपल के उड़े होश, एक गलती से भुगतना पड़ा खामियाजा
44 साल की ली हेन्स और उनके 45 वर्षीय पार्टनर वुडली को तगड़ा झटका लगा, जब घर में गैस इस्तेमाल करने के लिए उनके पास 11 लाख रुपये का बिल आया। बताया गया कि उनके घर में गैस की इतनी खपत हुई है, जो पिछले 18 सालों में हुई। जबकि कपल का दावा है कि इससे पहले कई दफा साल 2005 में उन्होंने गैस की इतनी बड़ी आपूर्ति या खपत के पीछे जिम्मेदार कारणों का पता लगाने की पूरी कोशिश की।
हालांकि, गैस आपूर्ति की जिम्मेदारी को लेकर पैदा हुई इस भ्रम की स्थिति का कोई भी समाधान मिल नहीं सका और फिर आखिरकार उन्होंने पता लगाना ही छोड़ दिया। इसके बाद उन्हें आखिरकार अब 11 हजार पाउंड का भारी भरकम बिल भुगतना पड़ रहा है। लगभग बीस साल पहले अपने स्टैफोर्डशायर घर में बसने के बाद से चली आ रही दुविधा और बढ़ गई है।

एक स्कूल साइट कर्मचारी ली ने कहा कि ये अविश्वसनीय है-इसके बारे में मेरी सबसे बुरी आशंका अब सच हो गई है।उन्होंने कहा कि ये बहुत अजीब था। कुछ महीनों के बाद हमारे पास हर चीज का बिल था, लेकिन गैस का नहीं। मैं अचानक बड़ा बिल आने से चिंतित था, इसलिए मैंने ये पता लगाने की बहुत कोशिश की कि हमारी गैस की आपूर्ति कौन कर रहा था।
हाउसिंग एसोसिएशन के व्यक्ति ने उन सभी आपूर्तिकर्ताओं से संपर्क किया जिनके साथ वे काम करते हैं और उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि क्या करना है। जब लोकपाल ने कहा कि केवल कागजी कार्रवाई करें और इसे छोड़ दें, तो हमने बिल्कुल वैसा ही किया।
मार्च में जब उन्हें गैस वितरक कैडेंट से एक लेटर मिला जिसमें उनकी संपत्ति का निरीक्षण करने का अनुरोध किया गया तो कपल दंग रह गया। तीन महीने बाद कैडेंट ने उन्हें 10,824.87 पाउंड का बिल भेजा।












Click it and Unblock the Notifications