बेंगलुरु मेट्रो में अश्लील हरकतें करता दिखा कपल, Video देख बुरी तरह से भड़के लोग

Delhi Metro Video: बीते दिनों आए दिन दिल्ली मेट्रो से कपल्स के शर्मसार कर देने वाले क्लिप्स सामने आ रहे थे। मगर अब यही हाल बेंगलुरु की मेट्रो का भी होता नजर आ रहा है, जहां कपल सरेआम सभी यात्रियों के सामने शर्मनाक हरकतें करने लगा। अब ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर लोग भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

दरअसल, बेंगलुरु मेट्रो में कपल अश्लील हरकतें कर रहा था, जिसका वीडियो पास में खड़े एक शख्स ने बना लिया। शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए ये दावा भी किया कि लड़की लड़के को सबके सामने किस कर रही थी। यूजर ने बेंगलुरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को इस मामले पर कार्रवाई करने को कहा है।

Couple kissing inside Bengaluru metro

एक यूजर ने इस घटना की दिल्ली मेट्रो से तुलना की और कहा Hey @OfficialBMRCL, @NammaMetro_, @BlrCityPolice ये नम्मा मेट्रो में क्या हो रहा है। बेंगलुरू की मेट्रो भी धीरे-धीरे दिल्ली मेट्रो बनती जा रही है। ये लड़की सबके सामने लड़के को किस कर रही थी।

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये क्लिप वायरल हुआ, लोग कपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। एक यूजर ने कहा कि सिक्योरिटी को ऐसे कपल जहां कहीं भी दिखें, तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। ये हरकतें बिल्कुल भी बर्दाश्त करने लायक नहीं हैं।

बताते चलें कि बेंगलुरू मेट्रो में ये भले ही अपने आप में पहला मामला हो, मगर इससे पहले दिल्ली मेट्रो से ऐसे न जाने कितने ही मामले सामने आ चुके हैं, जिसके बाद खुद मेट्रो प्रशासन ने सह यात्रियों से अपील करते हुए कहा था कि उन्हें जहां कहीं भी इस तरह के मामले दिखें, वे तुरंत सूचना दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+