इतना बेखौफ होना भी ठीक नहीं! शख्स ने मगरमच्छ को हाथ से खिलाया खाना, VIRAL VIDEO

Viral Crocodile Video: वायरल वीडियो में एक पुरुष मगरमच्छों को बैखौफ होकर खाना खिलाता नजर आ रहा है। पुरुष बिना किसी डर के मगमच्छों को हाथ से खाना खिला रहा है।

Credit: Only In Florida/Instagram

Viral Crocodile Video: मगरमच्छों से घिरा होना अपने आप में किसी बुरे सपने से कम नहीं है। सोचिये कि आप किसी नदी में हों और आपको आस-पास खू्ंखार मगरमच्छ हों, तो कैसा होगा? लेकिन एक कपल को देखकर ऐसा कुछ भी नहीं लगता। लगता है कि इनसे ज्यादा बेखौफ इस पूरी दुनिया में कोई है ही नहीं। फोर्ट पियर्स में घड़ियाल के भयानक हमले के हफ्तों बाद एक पुरुष और एक महिला को लापरवाही से घड़ियाल को खाना खिलाते हुए देखा जा सकता है।
(वीडियो-नीचे)

वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला और एक पुरुष घड़ियाल को मांस खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। ये लोग किसी पिंजरे के बाहर खड़े होकर या फिर नदी के किनारे खड़े होकर घड़ियाल को खाना नहीं खिला रहे, बल्कि खुद नदी में जाकर उन्हें खाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

बताते चलें कि फ्लोरिडा में घड़ियाल को इस तरह खाना खिलाना अवैध है। कपल के इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ऐसे कैसे ये लोग बिना डर के घड़ियाल को खाना खिला रहे हैं। एक ने कहा कि ये बेहद गुस्सा दिलाने वाला और गैरजिम्मेदार है। एक ने कहा कि भगवान के लिए प्लीज ये सब मत करिये।

एक और यूजर ने कहा कि किसी को नहीं मालूम कि तुम मर भी सकते हो और अपने शरीर का कोई अंग भी खो सकते हो। फ्लोरिडा फिश एंड वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन कमीशन का कहना है कि फ्लोरिडियन घड़ियालों के काटे जाने की संभावना बेहद कम है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि कोई शख्स ऐसे घड़ियाल को खाना खिला रहा है। 2021 में सात लोगों पर घड़ियालों ने हमला किया। वहीं साल 2021 तक फ्लोरिडा में 442 ऐसे मामले आए, जिसमें 26 लोगों की मौत हुईं।

एफडब्ल्यूसी की रिपोर्ट की मानें, तो बेवजह मगरमच्छ के हमलों में चोट लगने की संभावना 3.1 मिलयन लोगों में लगभग 1 है। इससे पहले भी एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला लगभग 30 मगरमच्छों से
घिरी हुई है। महिला न सिर्फ मगरमच्छों को खाना खिला रहा है, बल्कि उनके सिर पर हाथ भी फेर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+