'नई शादी के बुलबुले देख रहे हो...' मौत के दरवाजे पर रोमांस करता दिखा कपल, सामने आया VIDEO
कई बार तस्वीरें खिंचवाने और वीडियोज बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान दांव पर लगाने से पीछे नहीं हटते। इस बात की गवाह सोशल मीडिया पर तमाम ऐसी वीडियोज हैं, जिन्हें देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। ऐसा नहीं है कि इन लोगों को ऐसी हरकतें करने का अंजाम नहीं मालूम, लेकिन क्या करें... दिखावे की इस दुनिया में लोग सही और गलत में भेद कर पाना भूल ही गए हैं। हाल ही में एक ऐसा ही क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल नजर आ रहा है।
वीडियो के कैप्शन में शख्स ने लिखा है कि नई नई शादी के बुलबुले देख रहे हो,चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े हो कर हिचकोले मार रहा है🤣 गिर कर मर जाओगे तो लोग कहेंगे अभी नई नई शादी हुई थीं महेंदी का रंग भी नही उड़ा था.. और भगवान को प्यारे हो गए😔 शख्स ने आगे लिखा कि सुधर जाओ बे सुधर जाओ..रील के चक्कर में क्यों रियल जिन्दगी को दाव पर लगा रहे हो।

वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है। क्लिप में नजर आ रहा है कि कपल रोमांटिक पोज में खड़ा है। दोनों एक दूसरे को देख रहे हैं और वीडियो बनवा रहे हैं। दोनों में से किसी के भी चेहरे पर जरा सा भी डर नजर नहीं आ रहा है कि अगर एक गलती हुई और धक्का लगा तो जान भी जा सकती है।
यहां देखें वायरल वीडियो...
नई नई शादी के बुलबुले देख रहे हो,चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े हो कर हिचकोले मार रहा है🤣
— Dr. Gulati 2.0🩺 (@Kavin_vi) October 27, 2023
गिर कर मर जाओगे तो लोग कहेंगे अभी नई नई शादी हुई थीं महेंदी का रंग भी नही उड़ा था.. और भगवान को प्यारे हो गए😔
सुधर जाओ बे सुधर जाओ..रील के चक्कर में क्यों रियल जिन्दगी को दाव पर लगा रहे हो pic.twitter.com/iaMG8rzjJj












Click it and Unblock the Notifications