मेहमान ने खाया एक्सट्रा खाना, तो कपल ने CCTV फुटेज भेज मांग लिए पैसे, देखें बिल
नई दिल्ली, अक्टूबर 02; शादी ब्याह में अक्सर लोग जमकर खर्चा करते हैं। फिर वह सजावट में हो या फिर खाने पीने में। लोग शादी में शान-शौकत जमकर दिखाते हैं, लेकिन सोचिए अगर आप किसी शादी में शामिल हुए और उस शादी में आपने कुछ एक्ट्रा खा लिया हो। जिसके बाद शादी वाला कपल आपको एक्सट्रा खाने के लिए बिल थमा दे तो कैसा लगेगा? दरअसल ये मजाक नहीं है बल्कि ऐसा सच में हुआ है। एक कंजूस कपल ने शादी में एक महेमान द्वारा केक का एक पीस अधिक खाने पर बिल थमा दिया है।

कंजूस कपल ने पहले मेहमानों से मंगवाया केक
द मिरर में छपी खबर के मुताबिक, इस अजीबोगरीब शादी में शामिल गेस्ट ने सोशल मीडिया साईट रेडिट पर इस घटना के बारे में लिखा है। मामला लंदन का बताया जा रहा है। दरअसल शादी वाले दिन कंजूस कपल ने अपनी शादी में आए मेहमानों से ही केक अरेंज करने को कहा था। इसके बाद शादी में पहुंचे सभी मेहमानों ने पैसे जमाकर कपल के लिए केक मंगवाया था, लेकिन इसमें शामिल एक गेस्ट ने जितना पैसा दिया था, उससे ज्यादा का केक खा लिया।

सीसीटीवी से खोजा एक्सट्रा केक खाने वाला मेहमान
जब इस बात का पता चला तो उस कंजूस जोड़े ने उस मेहमान को 370 रुपए का बिल भेज दिया। कपल ने गेस्ट द्वारा केक का एक पीस अधिक खाने का पता सीसीटीवी कैमरे से लगाया था। कपल ने बाकायदा सीसीटीवी देख कर मेहमान को खोज निकाला, जिसने केक का एक पीस अधिक खाया था। इसके बाद उस कंजूस कपल ने मेहमान से एक्स्ट्रा केक का पैसा मांगा। कपल व्हाट्सऐप के जरिए पैसे की मांग रखी थी।

व्हाट्सऐप पर मांगे पैसे
व्हाट्सऐप पर कपल द्वारा भेजे गए मैसेज में लिखा गया कि, हम सीसीटीवी देख रहे थे और देखा कि आपके पास शादी के केक के दो टुकड़े थे। हमने घोषणा की थी कि प्रत्येक अतिथि को प्रति टुकड़ा भुगतान करना होगा और हमने नोटिस किया है कि आपने केवल एक पीस के लिए भुगतान किया है। जबकि आपने केक के दो पीस लिए थे। क्या आप कृपया जल्द से जल्द £3.66 भेज सकते हैं।

सोशल मीडिया पर पर गेस्ट ने सुनाई आपबीती
मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इस गेस्ट ने बताया कि कपल हर गेस्ट से केक के पैसे वसूल रहा है। जिसने जिस हिसाब से पैसे दिए, उसे उसी हिसाब से खाना और केक दिया गया। इस शख्स को इस बात का पता नहीं था। जिसके चलते उसने केक का एक टुकड़ा अधिक खा लिया। सोशल मीडिया पर लोग अब इस कपल की जमकर खिंचाई कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि, यदि आप अपने मेहमानों के खाने के लिए केक नहीं खरीद सकते हैं, तो केक ना लें।












Click it and Unblock the Notifications