डिप्रेशन के चलते नदी में जा कूदा शख्स, पूरी घटना CCTV कैमरे में हुई कैद
प्रथम श्रेणी के एक ठेकेदार ने गुरुवार सुबह होलेनरासीपुर शहर में पुल से हेमावती नदी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते ये घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक साथर होलेनरासीपुर कस्बे के गांधीनगर निवासी के ठेकेदार हैं। सूत्रों के मुताबिक कस्बे के एक व्यक्ति ने दो साल पहले साथर से करीब 80 लाख रुपये उधार लिए थे और अच्छे रिटर्न का वादा कर शेयर बाजार में निवेश किया था। लेकिन इसके बाद वो फरार हो गया।

परिवार के सदस्यों के अनुसार साथर ने अपने करीबी लोगों से इस बारे में चर्चा की थी और डिप्रेशन में चला गया था।गुरुवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड फुटेज के अनुसार वह कुछ देर तक पुराने पुल पर बैठा रहा और बाद में नदी में कूद गया। एक लॉरी ड्राइवर ने जब ये सब देखा तो उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवा कर्मी, विशेषज्ञ मछुआरे और गोताखोर अब साथर की तलाश कर रहे हैं।
इस घटना के बारे में जानकर लोग सन्न रह गए। साथर को आसपास गुजर रहे लोगों ने उस वक्त भी देखा था, जब वो नदी के किनारे बस बैठा हुआ था। लेकिन अचानक जब वो नदी में कूदा तो लॉरी ड्राइवर ने ये देख लिया। आनन फानन में उसने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications