Chandrayaan-3: 'इसमें कर लो करो भारत का मुकाबला', PAK जर्नलिस्ट ने अपने ही देश को दिखाया आइना, Video
पाकिस्तान न्यूज चैनल ने भारत के चंद्रयान मिशन की सफलता की प्रशंसा की और इसरो के इस मिशन को लेकर अपने ही देश को आइना दिखाया है।
Chandrayaan-3: भारत की चंद्रयान की चांद पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी मिशन की सफलता पर प्रशंसा की जा रही है। पाकिस्तान के प्रमुख न्यूज चैनल जियो न्यूज के जियो पाकिस्तान के एक सेगमेंट में बढ़ती मुद्रास्फीति की चुनौतियों और गरीबों पर इसके प्रभाव पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान एंकर हुमा अमीर शाह और अब्दुल्ला सुल्तान ने चंद्रयान-3 की सफलता पर भारत की प्रशंसा की और पाकिस्ता को आइना दिखाते हुए कहा कि अगर भारत से मुकाबला करना है तो हमें तकनीकि और अन्य क्षेत्रों में करना चाहिए। टीवी शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की दुनिया भर में चर्चा है। पाकिस्तान जैसे देश के भी नागरिक भारत के मिशन की प्रशंसा कर रहे हैं। 23 अगस्त को मिशन की सफलता पर पाकिस्तान ने भी भारत की ऐतिहासिक चंद्र उपलब्धि को पहले पन्ने पर कवरेज दिया था।
अधिकांश पाकिस्तानी अखबारों और वेबसाइटों में भारत की अभूतपूर्व उपलब्धि पर जोर देते हुए "चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने में अग्रणी के रूप में भारत उभरा" जैसी सुर्खियाँ छपीं। ऐसे में जियो न्यूज चैलन ने भारत के अंतरिक्ष प्रयास की सराहना की। इसको लेकर टीवी शो का एक अंश ट्वीटर पर शेयर किया गया।
Kaam aisa karo ki dushman bhi taarif kre. pic.twitter.com/dUIZJC5xLI
— Zaira Nizaam 🇮🇳 (@Zaira_Nizaam) August 25, 2023












Click it and Unblock the Notifications