VIDEO: देखते ही देखते छोटे सांप को निगल गया बड़ा कोबरा, लोगों को देखकर नहीं होगा विश्वास
भुवनेश्वर, जून 29: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक चार फीट लंबा कोबरा ने तीन फीट लंबे कोबरा को निगला गया। जिसने भी ये दृश्य देखा वह हक्का-बक्का रह गया। मौक पर मौजूद किसी शख्स ने इस घटना की वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रहा है। बताय़ा जा रहा है कि, छोटे सांप को बचा लिया गया है।

कंस्ट्रक्शन साइट पर निकला कोबरा
राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके बलाकटी क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर अचनाक से लोगों ने देखा की एक बड़ा कोबरा सांप छोटे सांप को निगलने की कोशिश कर रहा है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी। खुर्दा जिले के वन विभाग के एक अधिकारी सुभेंदु मलिक ने बताया कि स्नेक हेल्पलाइन नंबर पर सूचना मिली कि कंस्ट्रक्शन साइट पर एक चार फीट का कोबरा तीन फीट के कोबरा को निगल रहा है।

टीम ने सांप को किया रेस्क्यू
सूचना मिलते ही तुरंत ही एक टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के एक अधिकारी ने सांप का रेस्क्यू किया और उसे दूर जंगल में छोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि चार फीट लंबे कोबरा ने छोटे तीन फीट लंबे कोबरा को निगलने के बाद उल्टी करके बाहर फेंक दिया था। इस तरह की घटना बहुत कम देखने में आती है क्योंकि कोबरा एक जहरीला सांप है और दूसरे सांप को निगलना उसके लिए बेहद मुश्किल होता है।
वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का वहां पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले लोगों ने बताया कि हम लोगों ने छोटा सांप समझकर इसकी जानकारी वन अधिकारी को दी थी। अब इस अद्भुद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एक जीव को दूसरे जीव द्वारा निगल जाने की प्रक्रिया को वैज्ञानिक भाषा में कौनिबलिज कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications