Snake Video: कछुए का शिकार करने उसकी खाल में घुस गया कोबरा, कुछ ही देर में दांव पड़ा उल्टा
सांप आमतौर पर मेंढक, चिड़िया, गिलहरी जैसे छोटे जीवों का शिकार करते हैं, लेकिन जब इन्हें लंबे वक्त तक खाना नहीं मिलता तो ये अपनी हद भी पार कर जाते हैं। अब इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये अपनी तरह की बहुत ही दुर्लभ लड़ाई थी, जिसको देखकर लोग हैरान रह गए।
Recommended Video

अकेले जा रहा था कछुआ
वायरल वीडियो कहां का है, ये नहीं पता लेकिन लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। जिसमें एक कछुआ अपनी मस्त चाल में जा रहा था। तभी वहां पर एक कोबरा पहुंचा, जो काफी भूखा लग रहा था। उसने आसपास शिकार की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद उसकी नजर वहां मौजूद कछुए पर पड़ी और उसने उसके शिकार का प्लान बनाया।

खाल में घुसा कछुआ
कछुआ बहुत धीरे चलता है, ऐसे में वो भागा नहीं, बल्कि अपना सिर अपनी खाल में घूसा लिया। उसको लगा कि सांप वहां से चला जाएगा, लेकिन कोबरा सारी हदें पार करने वाला था। वो कछुए के शिकार के चक्कर में उसकी खाल में घुस गया। इसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देने वाला था।

दांव पड़ गया उल्टा
सांप के घुसते ही कछुआ पलट गया। फिर उसने अपने मुंह से सांप को दबोच लिया। जिस वजह से सांप छटपटाने लगा। सांप काफी कोशिश कर रहा था, लेकिन वो खाल के अंदर से बाहर नहीं निकल पा रहा था। काफी मशक्कत के बाद वो कछुए के चंगुल से छूटा। इसके बाद वो वहां से तेजी से भागा।

ये है कछुए की खासियत
आपको बता दें कि कछुआ सर्वाहारी होता है यानी से फल, सब्जियां आदि खाता है और जरूरत पड़ने पर ये शिकार करके छोटे जीवों को भी खा जाता है। उसके ऊपर की खाल 60 तरह की हड्डियों से मिलकर बनी होती हैं। ये इतनी मजबूत होती है कि इनके ऊपर से ट्रक भी निकल जाए तो उन्हें कुछ नहीं होगा।

जब ट्रेन से हुई कछुए की टक्कर
अभी कुछ वक्त पहले अमेरिका के वर्जीनिया से एक दिलचस्प घटना सामने आई थी। वहां पर एक कछुआ अपने मालिक का साथ छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद वो रेलवे ट्रैक के रास्ते कहीं जाने लगा, तभी वहां पर एक ट्रेन पहुंची और उसको टक्कर मार दी। ट्रेन की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे थी, इसके बावजूद कछुए को सिर्फ मामूली चोट आई। बाद में मालिक ने बताया कि उसकी उम्र अब काफी ज्यादा हो गई है, ऐसे में वो रोमांस के लिए पार्टनर की तलाश कर रहा। जिस वजह से उसने घर छोड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications