OMG: वीडियो में कोबरा सांप को चाटती दिखी गाय, क्लिप देख लोगों के उड़े होश
Cow lick Cobra: दुनिया में कई ऐसे जीव होते हैं, जिनमें आपस में कभी भी प्यार नहीं हो सकता। इन जीवों का स्वभाव ही कुछ ऐसा होता है। गाय की बात करें, गाय को सबसे शांत जीव माना जाता है। वहीं सांप इसके उलट काफी गुस्सैल जीव है।
लेकिन हाल ही में वायरल वीडियो में स्वभाव में एक दूसरे के बिल्कुल विपरीत दोनों जीव नजर आ रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि वायरल वीडियो में सांप और गाय आपस में प्यार करते दिख रहे हैं।

गाय ने सांप को चाटा
वीडियो में गाय सांप को चाट रही है। हैरानी की बात है कि सांप ना तो गाय पर हमला कर रहा है और ना ही वो वहां से भाग रहा है। दोनों के बीच प्यार का ये अद्भुत वीडियो अपने आप में काफी हैरान कर देने वाला है। वीडियो को आईएफएस अफसर ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है।
वीडियो में दिखा सांप और गाय का प्यार
वीडियो में दिख रहा है कि सांप और गाय आपस में एक दूसरे को प्यार करते दिख रहे हैं। शायद ही इससे पहले ऐसा कोई वीडियो आपने देखा हो। सांप भी प्यार से गाय को खुद को प्यार करने दे रहा है। वो ना तो उसपर हमला कर रहा ना ही कोई ऐसी प्रतिक्रिया दे रहा है जिससे गाय को डर लगे। वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने कैप्शन में लिखा कि इस दृश्य को समझ पाना मुश्किल है। शुद्ध प्रेम से ये विश्वास जीता गया है।
यहां देखें वीडियो...
Difficult to explain. The trust gained through pure love 💕 pic.twitter.com/61NFsSBRLS
— Susanta Nanda (@susantananda3) August 3, 2023
वीडियो देख हैरान रह गए लोग
वीडियो में साफ दिख रहा है कि गाय और सांप एक दूसरे के बेहद करीब हैं। जिस तरह सांप फन उठाकर बैठा हुआ है, उससे यही प्रतीत हो रहा है कि वो कभी भी हमला कर सकता है। लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है। यहां कोबरा गाय के पास चुपचाप बैठा हुआ है। सांप बिल्कुल भी गुस्से में नजर नहीं आ रहा। गाय भी बड़े प्यार से जहरीले कोबरा सांप को चाटती हुई नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications