पॉपुलर फैशन ब्रांड ने बिकिनी पर छाप दी भगवान विष्णु की तस्वीर, फूटा लोगों का गुस्सा
पॉपुलर फैशन ब्रांड ने बिकिनी पर छाप दी भगवान विष्णु की तस्वीर, फूटा लोगों का गुस्सा
नई दिल्ली। फैशन और हटके दिखने और दिखाने के लिए लोग कुछ भी करने से गुरेज नहीं करते हैं। फैशन के नाम पर कई बार ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिसे लेकर हंगामा मच जाता है। ऐसा ही कुछ पॉपुलर क्लोदिंग ब्रांड सहारा रे स्विम ने अपने नए कलेक्शन के साथ हुआ है। ब्रांड ने अपने बिकिनी के नए कलेक्शन के साथ कुछ ऐसा प्रिंट कर दिया कि सोशल मीडिया पर लोग आलोचना कर रहे हैं। उसका ये कलेक्शन विवादों में घिर गया है। लोग कंपनी को इसे तुरंत हटाने और माफी मांगने के लिए कह रहे हैं। आइए जानें कि विवाद क्या है।

बिकिनी पर बना दी भगवान की फोटो
पॉपुलर क्लोदिंग ब्रांड सहारा रे स्विम ने अपने नए बिकिनी कलेक्शन में भगवान विष्णु की फोटो प्रिंट कर दी। कंपनी ने अपने ऑरा कलेक्शन 2022 को लॉन्च किया। इसके स्विमवियर के नए कलेक्शन में विष्णु भगवान की तस्वीरें छपी हैं। बिकिनी के बॉटम पर भगवान विष्णु की फोटो देख लोग भड़क गए हैं । लोग इसे हिंदू धर्म और हिंदू देवी-देवता का अपमान बता रहे हैं।

हिंदू धर्म का अपमान
आपको बता दें कि इस क्लोदिंग ब्रांड की मालिक सहारा रे हैं, जो एक युवा सर्फर से ओनली फैंस मॉडल बनी है। कंपनी ने अपना ऑरा कलेक्शन 2022 के स्विमवियर का नया कलेक्शन लॉन्च किया है। इन कलेक्शन में विष्णु भगवान की तस्वीरें टॉप और बॉटम में छपी है। कंपनी ने अपने विज्ञापन में भगवान की फोटो छपी बिकिनी पहने मॉडल की तस्वीरें और कलेक्शन की फोटो रिलीज की, जिसके बाद से विवाद बढ़ता चला गया और लोग गारमेंट कंपनी से फौरन इस कलेक्शन को वापस लेने और माफी मांगने की मांग कर रहे हैं।

भड़के लोग, कहा-हिंदू देवी-देवताओंव का अपमान क्यों?
बिकिनी और स्विम कलेक्शन पर भगवान की फोटो को लेकर बवाल मचा है। हिंदू धर्म के लोग इसे बेहद आपत्तिजनक मानते हुए कंपनी से फौरन इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर लोग कंपनी के इस कलेक्शन की आलोचना कर रहे हैं। जस्टिन एक्स नाम के एक यूजर ने लिखा कि इस डिजाइन के पीछे मकसद क्या है? किसी ने लिखा कि हर बार हिंदू देवी-देवताओं की फोटो ही क्यों इस्तेमाल की जाती है। अगर बहुत धार्मिक हैं तो उन्हें इसकी शुरुआत यीशु से करनी चाहिए, है ना? वहीं, एक यूजर ने लिखा हिंदू देवी-देवताओं का अपमान अब एक फैशन बन गया है। वहीं
हिंदू आईटी सेल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि यह पूरी तरह से अपमानजनक और हिंदू धर्म के खिलाफ अपमानजनक है, जिसे वो बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वो कानूनी मदद लेंगे।
Video: वीडियो शूट कर रही थी मॉडल, पीछे से हाथी ने कर दी गंदी हरकत












Click it and Unblock the Notifications