'आपकी प्यारी मां हीरा बेन....', कक्षा 2 के छात्र ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, प्रधानमंत्री ने किया रिप्लाई
पीएम मोदी की मां के निधन पर कक्षा 2 के छात्र ने पत्र लिख कर वयक्त की संवेदना, प्रधानमंत्री ने किया रिप्लाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन का हर पल भारत माता की सेवा पर न्यौछावर कर रहे हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने जन्म देने वाली अपनी मां को खो दिया। मां को मुख्खग्नि देने के बाद फिर से पीएम के तौर पर मिली जिम्मेदारियों को पूरा करने में जुट गए। मां को खोने के गम को पीएम ने अपने कर्तव्यों पर हावी नहीं होने दिया। इसकी वजह है कि उन्हें हर पल प्रत्येक भारतवासी की चिंता रहती हैं। वहीं पीएम मोदी अपनी मां को खोकर बहुत दुखी होगे ये अहसास एक छोटे से बच्चे को हुआ और उसने पीएम मोदी को पत्र लिख कर संवेदना व्यक्त कर डाली। दिल को छू लेने वाली बता ये है कि बच्चे के द्वारा भेजे गए संवेदना से भरे पत्र का जवाब प्रधानमंत्री ने अब खुद दिया है। ये पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बच्चे ने पीएम को लिखा संवदेना से भरा ये लेटर
बेंगलुरू में कक्षा 2 में पढ़ने वाले आरुष श्रीवत्स नाम के छात्र ने लिखा, "मुझे टीवी में यह देखकर बहुत दुख हुआ कि आपकी प्यारी मां श्रीमती हीरा बेन, जिनकी उम्र 100 वर्ष थी, उनका आज निधन हो गया। कृपया मेरी हार्दिक संवेदनाएं स्वीकार करें। मैं उनकी आत्मा के लिए सर्वशक्तिमान के नेक चरणों में शांति की प्रार्थना करता हूं।" ओम शांति।

पीएम मोदी ने बच्चे के पत्र का जवाब दिया, लिखी ये बात
25 जनवरी को पीएम मोदी ने जवाब देते हुए लिखा "मेरी मां के निधन पर आपकी हार्दिक संवेदना के लिए मेरा आभार। मां का निधन एक अपूरणीय क्षति है और इसका दर्द शब्दों से परे है। मुझे अपने विचारों और विचारों में शामिल करने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं । इस तरह की संवेदना मुझे इस नुकसान को सहन करने की शक्ति और साहस प्रदान करते हैं।
Recommended Video


भाजपा नेता खुशबू ने लेटर शेयर कर लिखी ये बात
दोनों पत्र भारतीय जनता पार्टी की खुशबू सुंदर द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए थे। पत्र को शेयर कतरे हुए उन्होंने लिखा "यह एक सच्चे स्टेट्समैन की गुणवत्ता है! माननीय पीएम नरेंद्र मोदी ने कक्षा 2 के छात्र के शोक पत्र का जवाब दिया। ये जीवन बदलने वाले संकेत हैं जो इस युवा के जीवन को सही दिशा में ले जाएंगे।
This is the quality of a true Statesman! Hon'ble PM @narendramodi ji responds to the condolence letter of a class 2 student. These are life changing gestures that will steer the life of this young one in the right direction. pic.twitter.com/97P9fIrQLP
— KhushbuSundar (@khushsundar) February 15, 2023
जो एक दिल से दूसरे दिल तक जाता है
ये पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, इसे 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। एक यूजर ने लिखा "यह बहुत दिल को छू लेने वाला है। यह बच्चा अभी इस भाव को समझने के लिए बहुत छोटा हो सकता है, लेकिन यह निश्चित रूप से हमेशा के लिए उसका सबसे बेशकीमती अधिकार बना रहेगा।" एक अन्य ने लिखा, "भूमिकाओं, जिम्मेदारियों, शक्ति संरचना, पदों, उम्र और मंच से परे, सरल शुद्ध मानवीय जुड़ाव है, जो एक दिल से दूसरे दिल तक जाता है। पत्र और उत्तर में वास्तविकता स्पष्ट और अस्वीकार्य है।"












Click it and Unblock the Notifications