घास-फूंस की झोंपड़ी के एक कमरे से बंगले का सफर, फर्श से अर्श तक ऐसे पहुंचा ये सिविल सर्वेंट
Civil Servant success story: यूं ही नहीं कहते कि मेहनत का फल मीठा होता है। एक कहावत भी आपने सुनी होगी कि अगर आप गरीब पैदा होते हैं तो ये आपकी गलती नहीं है, लेकिन अगर आप गरीब ही मर जाते हैं तो ये जरूर आपकी गलती है। दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने न सिर्फ सपने देखे बल्कि कड़ी मेहनत और लगन से इन सपनों को सच भी कर दिखाया है। इन्हीं लोगों में से एक हैं सिविल सर्वेंट नेल्लयप्पन बी। जिन्होंने अपनी सफलता की कहानी पूरी दुनिया के साथ शेयर की है।
टूटे-फूटे मकान में रहते थे नेल्लयप्पन
सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर नेल्ल्यप्पन ने एक ट्वीट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे पहले वे एक टूटे-फूटे मकान में रहते थे। उस मकान की तस्वीर भी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। अब वे एक आलीशान बंगलेे में रहते हैं। और ऐसा उनकी लगातार कड़ी मेहनत और लगन के चलते ही संभव हो पाया है।

घास फूस वाले घर से बंगले का सफर
उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 30 साल तक मैं अपने माता-पिता और चार भाई-बहनों के साथ एक कमरे वाले फूस के घर में रहता था। शिक्षा, समर्पण और कड़ी मेहनत से आज इस मुकाम तक पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। सिविल सर्वेंट नेल्लयप्पन के इस ट्वीट को लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। उनकी ये कहानी अपने आप में बेहद भावुक कर देने के साथ प्रेरित कर देने वाली भी है।
स्ट्रगल की कहानी से भावुक हुए लोग
नेल्लयप्पन के स्ट्रगल की कहानी सुनकर लोग काफी भावुक हो रहे हैं। एक यूजर ने कहा ट्विटर पर आज की सबसे अच्छी चीज देखी। वहीं एक और यूजर ने कहा कि साधनों के अभाव में शिक्षा ही स्वतंत्रता का सच्चा साधन है। एक औऱ यूजर ने इसे बेहद प्रेरणादायक बताया।












Click it and Unblock the Notifications