RIP Maggi: क्या आपने कभी ट्राई की है चॉकलेट मैगी? Video सामने आने पर ऐसा था यूजर्स का रिएक्शन
नई दिल्ली, जून 03: खाना तो हर कोई बना सकता है, लेकिन स्वाष्टि खाना बनाना एक कला है, जिसको खाने के बाद लोग चटकारे लगाए बिना ना रह सकें। ऐसी अच्छी और नई-नई रेसिपी के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो का ढेर लगा हुआ है, लेकिन क्या आपने कभी कोई विचित्र रेसिपी ट्राई की है, जिसको बनाना तो दूर कुछ लोग पचा भी नहीं पा रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर चॉकलेट और मैगी का एक कॉम्बिनेशन देखा गया था, जिसके बाद अब दिल्ली की फूड ब्लॉगर चाहत आनंद ने मैगी के इस कॉम्बिनेशन को आइसक्रीम के साथ टॉप कर दिया, जिसको देखने के बाद यूजर्स के अलग-अलग कमेंट आ रहे हैं।

चॉकलेट और मैगी के ऊपर आइसक्रीम
हाल ही में सोशल मीडिया पर चॉकलेट और मैगी के कॉम्बिनेशन की एक रेसिपी वीडियो तैर रही थी, जिसके बाद अब मार्केट में इस कॉम्बिनेशन के साथ आइसक्रीम को भी जोड़ दिया है। इसका वीडियो दिल्ली की फूड ब्लॉगर चाहत आनंद ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया, जो अब कुछ वायरल हो गया।

पहले ओरियो मिलाया, फिर आइसक्रीम
वीडियो क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि पहले मैगी के एक छोटे पैकेट को उबालने के लिए रखा जाता है। फिर उसके अंदर मैगी मसाला डालने की बजाय उसने ओरियो बिस्कुट को कुचल कर मिला दिया। फिर बनने के बाद मैगी के ऊपर से चॉकलेट आइसक्रीम का एक स्कूप डाल दिया। शेयर किए गए वीडियो को अब तक 700k से ज्यादा व्यूज, 13.23k लाइक्स और 3k कमेंट मिल चुके हैं।

इंटरनेट यूजर्स भी चौंक गए
आइसक्रीम और मैगी के इस फ्यूजन को देखकर इंटरनेट यूजर्स भी चौंक गए, जिसके बाद एक यूजर ने कमेंट किया कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि RIP मैगी। एक यूजर्स ने यहां तक लिखा दिया किधरती से विश्नवास उठ गया मेरा, यहां कुछ नहीं बचा है। इसके साथ ही हैरान यूजर्स यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि उसने इसको आखिर बनाया क्यों गया है। यूजर्स की मानें तो उन्हें लगता है कि ऐसा करके मैगी की अच्छाई को बर्बाद कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications