'मैं उसके जागने तक इंतजार करूंगी....', कोमा में गए पति के इलाज के लिए सड़कों पर मोमोज बेच रही महिला
'नी' के पति का तीन महीने पहले रोड एक्सीडेंट हो गया था। पति हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। महिला का पति पिछले तीन महीने से अस्पताल में भर्ती है।

पौराणिक कहानियों में सावित्री यमराज से लड़कर अपने पति सत्यवान के प्राण वापस ले आईं थीं। भले ही ये कहानी लोगों ने सिर्फ सुनी होगी। लेकिन चीन में एक महिला इसे चरितार्थ करने की कोशिश कर रही है। रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल होने के बाद कोमा में चले गए अपनी पति के इलाज के लिए एक महिला सड़कों पर मोमोज बेचकर इलाज के लिए पैसे जुटा रही है।

पति के इलाज में खर्च हुआ काफी पैसा
चीनी वेबसाइट की खबर के मुताबिक, चीन के दक्षिण पूर्वी प्रांत जियांजिंग की रहने वाली एक महिला 'नी' के पति का तीन महीने पहले रोड एक्सीडेंट हो गया था। पति हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। महिला का पति पिछले तीन महीने से अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि वह कोमा में है। शख्स की तीन बार सर्जरी की जा चुकी है। उसकी सर्जरी में महिला का काफी पैसा खर्च हो गया।

पति के इलाज और घर चलाने के लिए बेच रही हैं डंप्लिंग
महिला ने पति का इलाज कराने के लिए उसने अपना अपार्टमेंट तक बेच दिया है। लगातार पति के इलाज में खर्च हो रहे पैसे के चलते महिला गंभीर आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं। महिला के दो बच्चे भी हैं। बाद में घर चलाने और इलाज के पैसे जुटाने के लिए महिला ने स्ट्रीट फूड की दुकान खोल ली। सड़क के किनारे ठेला लगाकर डंप्लिंग बेच रही है। अब महिला की स्टोरी टिकटॉक पर वायरल हो रही है।

'मैं उसके जागने का इंतजार करूंगी'
7 दिसंबर को महिला ने अपने पति और अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर एक पोस्ट लिखी थी। जिसमें उन्होंने लिखा कि, कितनी ही मुश्किलें हों, वह मुझे मिलेगा, जिसकी मुझे जरूरत है। मैं उनसे प्यार करती हूं। जी तोड़ मेहनत कर उनकी रक्षा करूंगी। मैं उनके वापस लौटने का इंतजार कर रही हूं। एक साल, दो साल, तीन साल, या सालों साल प्रतीक्षा करनी पड़े, तो करती रहूंगी।

अब तक इलाज में 70 लाख खर्च कर चुकी है नी
नी और डिंग की शादी 2016 से हुई है। वे दो साल से अधिक समय से घर में बने नूडल्स और डंप्लिंग बेचकर अपना गुजारा कर रहे थे। डिंग खाना डिलीवरी के समय एक कार से टकरा गए थे। डिंग की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है और वह अब कम से कम होश में है। डॉक्टर ने जल्द कोमा से बाहर आने की उम्मीद जताई है। नी ने पति के इलाज में अभी तक 70 लाख रुपए से ज्यादा खर्च कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications