20 साल पहले खोई हुई बेटी निकली बेटे की होने वाली दुल्हन, सच पता चलने के बाद भी मां ने करा दी शादी

बीजिंग। आपने कई बॉलीवुड फिल्मों में देखा होगा कि बचपन में बिछड़ा बच्चा सालों बाद बड़े ही नाटकीय ढंग से अपनी मां से मिलता है। हालांकि असल जिंदगी में ऐसा बहुत कम बार ही देखने को मिला है जिसका ताजा उदाहरण भारत के पड़ोसी देश चीन से सामने आया है। यहां एक चीनी महिला को उस समय बड़ा झटका लगता है जब उसे यह पता चला कि उसके बेटे की जिस लड़की से शादी होने वाली है, वह 20 साल पहले लापता हुई उसकी बेटी है। इससे भी हैरानी की बात यह है कि सच सामने आने के बाद भी महिला ने दोनों की शादी की इजाजत दे दी।

दुल्हन निकली 20 साल पहले लापता हुई बेटी

दुल्हन निकली 20 साल पहले लापता हुई बेटी

चीन से सामने आए इस हैरान कर देने वाले मामले ने सभी को दंग कर दिया। यह घटना चीन के जिआंगसु प्रांत में सुझू की है जहां एक जोड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रहा था। इसी बीच लड़के की मां की नजर दुल्हन के हाथ पर बने एक बर्थमार्क (जन्मजात निशान) पर जाती है जिसके बाद वहां जो हुआ वह मीडिया की सुर्खियां बन गया। महिला यह देख कर हैरान रह जाती है कि दुल्हन के हाथ पर जो बर्थमार्क है वह हूबहू उसकी खोई हुई बेटी जैसा है।

इस तरह बेटी का पता चला

इस तरह बेटी का पता चला

31 मार्च को आयोजित हुए शादी के समारोह में दूल्हे की मां ने दुल्हन के हाथ में वह निशान देखा। जब उसने निशान की पड़ताल की और दुल्हन से उसके बचपन के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वह उसकी खोई हुई बेटी है। इस बात का पता चलते ही मां-बेटी एक दूसरे के गले लगकर रोने लगती हैं। बिछड़े माता-पिता से मिलने के बाद दुल्हन ने कहा कि उनसे मिलना शादी वाले दिन से भी ज्यादा खुशी देने वाली बात है।

सड़क किनारे मिली थी लड़की

सड़क किनारे मिली थी लड़की

लड़की को गोद लेने वाले परिजनों ने बताया कि उन्हें वह सड़क किनारे मिली थी जिसे उन्होंने 20 साल पहले गोद ले लिया था। दूल्हे की मां ने जब उनसे लड़की के बारे में पूछा तो वह भी हैरान हो गए क्योंकि आज तक किसी को पता नहीं था कि दुल्हन उनकी असली बेटी नहीं है बल्कि गोद ली गई है। खोई हुई बेटी के मिलने के बाद मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और दोनों काफी देर तक एक दूसरे के गले लगे रहे।

मां ने फिर भी करवाई दोनों की शादी

मां ने फिर भी करवाई दोनों की शादी

इस बीच शादी को लेकर अब यह सवाल खड़ा हो गया था कि आगे क्या किया जाए। यहां लड़की यह सोचकर परेशान थी कि वह अपने बड़े भाई के साथ शादी करने जा रही है। हालांकि बाद में लड़के की मां ने भी खुलासा किया कि उन्होंने बेटे को गोद लिया था उससे उनका खून का रिश्ता नहीं है। ऐसे में दोनों बायोलॉजिकल तौर पर भाई-बहन नहीं हैं। इस तरह दोनों की शादी को मां के साथ समाज की भी मंजूरी मिल गई।

बेटे को लिया था गोद

बेटे को लिया था गोद

महिला ने बताया कि उसने खोई हुई बेटी को वापस पाने की सभी उम्मीदें खो दी थीं। बेटी को खोने के बाद ही उन्होंने एक लड़के को गोद लिया था जिससे अब लापता बेटी की शादी होने जा रही है। चीन से सामने आए इस अजीबोगरीब मामले ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। किसी फिल्मी कहानी जैसे लगने वाले इस घटना क्रम ने सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया।

यह भी पढ़ें: शादी में अनोखा गिफ्ट : दूल्हा-दुल्हन को दोस्तों ने दिया LPG सिलेंडर, पेट्रोल और प्याज, Video Viral

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+