राम भक्ति में डूबे चीनी सैनिक, श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बीच वायरल हुआ VIDEO

22 जनवरी को राम मंदिर में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा हो चुका है। हर तरफ जय श्री राम के ही नारे गूंज रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय और चीनी सैनिकों को एलओसी पर जय श्री राम के नारे लगाते देखा जा सकता है। राम मंदिर का उद्घाटन करने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों देशों के सैनिकों के बीच एक बैठक हुई। इस बैठक के बाद भारतीय सैनिकों को चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों को "जय श्री राम" मंत्र बोलने में मदद करते देखा गया। हालांकि वीडियो की तारीख इतनी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, एक रिपोर्ट से पता चलता है कि ये तीन महीने पुराना वीडियो हो सकता है।

 ram mandir

दोनों पड़ोसी देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बावजूद इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स के बीच शेयर किया गया। कई लोगों ने इस क्लिप पर रिएक्ट भी किया। कई लोग काफी हैरान भी थे, क्योंकि चीनी सैनिक राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सामान्य दिन से कुछ अलग नजर आए।

भारत में कैसे मना राम मंदिर का जश्न?
अयोध्या जो कभी खचाखच भरे घरों और अस्त-व्यस्त स्टालों से भरी रहती थी, मंदिर के उद्घाटन से पहले यहां एक बड़ा बदलाव किया गया है। छोटी और बिजी सड़कों को तीर्थ मार्ग में बदल दिया गया। पर्यटक एक नए हवाई अड्डे और विशाल रेलवे स्टेशन पर पहुंच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+